सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Siddaramaiah leaves for Delhi after resigning; to meet Rahul. DK Shivakumar: New CM of Karnataka.

इस्तीफे के बाद दिल्ली रवाना हुए सिद्धारमैया, राहुल से करेंगे मुलाकात। DK Shivkumar New CM of Karnataka

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 29 May 2026 03:04 AM IST
Siddaramaiah leaves for Delhi after resigning; to meet Rahul. DK Shivakumar: New CM of Karnataka.
कर्नाटक की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दिल्ली दौरा अचानक चर्चा में आ गया, जब खराब मौसम के कारण उनकी विशेष उड़ान को दिल्ली की बजाय जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में खराब विजिबिलिटी और मौसम की खराब स्थिति के चलते विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया।

सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया की विशेष उड़ान शाम करीब 8 बजकर 15 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट पर वह वीआईपी लाउंज में इंतजार करते नजर आए। जानकारी के अनुसार विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उड़ान को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाना था।

जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में कुल 9 लोग सवार थे। इनमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और करीबी सहयोगी शामिल थे। फ्लाइट में एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री के.जे. जॉर्ज, मंत्री बायराठी सुरेश, कानूनी सलाहकार के.एस. पोनन्ना, सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी डॉ. यथीन्द्र सिद्धारमैया और एआईसीसी सचिव अभिषेक दत्त भी मौजूद थे।

दरअसल, सिद्धारमैया का यह दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर घोषणा की कि डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा जाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। सिद्धारमैया ने साफ कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह कर्नाटक में रहकर विधायक के तौर पर सक्रिय राजनीति जारी रखना चाहते हैं।

अब दिल्ली में होने वाली बैठकों पर सबकी नजर टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया की शुक्रवार सुबह 9 बजे राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्नाटक की नई सत्ता व्यवस्था, मंत्रिमंडल गठन और संगठनात्मक संतुलन पर चर्चा हो सकती है।

इस बीच कर्नाटक की राजनीति और भी गर्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान स्तर पर बड़े राजनीतिक फैसलों और नई रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे के बाद 50 साल लंबे राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के फैसले का सम्मान किया है। हालांकि अब उनकी भूमिका क्या होगी और कांग्रेस नेतृत्व कर्नाटक में सत्ता संतुलन कैसे बनाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

फिलहाल राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक से कर्नाटक की राजनीति को लेकर कौन से बड़े संकेत निकलकर सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला करवट,तेज गरज के साथ हुई बारिश

28 May 2026

TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने खोली ममता बनर्जी की पोल! बोले- 'आरजी कर कांड को दबाने में लगा था पूरा तंत्र'

28 May 2026

Bashir Badr Passes Away: न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए... अलविदा बशीर साहब !

28 May 2026

इस्तीफे के बाद कांग्रेस के ऑफर को सिद्धारमैया ने ठुकराया

28 May 2026

Rahul और Sonia से क्यों नहीं मिल पाए CM Thalapathy Vijay? PM Modi Vijay Meet in Delhi | Congress-TVK

28 May 2026
विज्ञापन

Nitish Kumar Meet Vijay Kumar Chaudhary: नीतीश कुमार और विजय चौधरी के बीच बंद कमरे में क्या हुई बातचीत?

28 May 2026

Karnataka CM News: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे नए मुख्यमंत्री !

28 May 2026
विज्ञापन

CBSE OSM Controversy: Rahul Gandhi ने Dharmendra Pradhan से मांगा जवाब, भड़क गए | Copy Checking Case

28 May 2026

Siddaramaiah Resigns: इस्तीफे से पहले भावुक हुए सिद्धारमैया,कही बड़ी बात

28 May 2026

Kakoli Ghosh vs Kalyan Banerjee: TMC MP काकोली घोष के आरोपों पर क्या बोले कल्याण बनर्जी?

28 May 2026

BJP ने 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष,दिल्ली की कामान इनको मिली

28 May 2026

काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के कल्याण बनर्जी पर ये क्या आरोप लगा दिए?

28 May 2026

Karnataka CM: डीके शिवकुमार ने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, इस्तीफे से पहले गले मिलकर की मुलाकात

28 May 2026

Kakoli Ghosh Dastidar के इस्तीफे पर Mamata Banerjee ने बागियों को घेरा! TMC | Kakoli Resignation

28 May 2026

सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया',शिवकुमार बनेंगे अगला मुख्यमंत्री

28 May 2026

PM Modi-Droupadi Murmu ने दी Bakrid की मुबारकबाद | Bakrid 2026 | Rahul Gandhi | PM Greets on Eid

28 May 2026

Delhi-NCR में IMD ने जारी किया Orange-Yellow Alert, Baarish की चेतावनी | Heavy Rain | Weather Forecast

28 May 2026

Bengal में Bakrid 2026 पर कैसा है माहौल? | CM Suvendu Adhikari | BJP | TMC | Mamata Banerjee | Eid

28 May 2026

Weather Report : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

28 May 2026

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

28 May 2026

US-Iran Peace Talk: ईरान-अमेरिका शांति समझौते के मसौदे के बीच ट्रंप की धमकी

28 May 2026

RR vs SRH Match Highlights: वैभव ने तोड़ दिया क्रिस गेल का रिकॉर्ड,राजस्थान को मिली जीत !

28 May 2026

Karnataka CM: कर्नाटक में बदलेगा सीएम? कांग्रेस नेता की ये बात सुन लीजिए

27 May 2026

Tamil Nadu CM Vijay Meets PM Modi: CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सीएम विजय, इन मुद्दों पर हुई बात

27 May 2026

Assam passed UCC Bill: असम विधानसभा में पारित हुआ UCC बिल, कानून बनते ही बदल जाएंगे ये नियम!

27 May 2026

Rajasthan News: महंगा तेल बेचकर राजस्थान में सरकार कर रही हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

27 May 2026

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी का असर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

27 May 2026

Supreme Court on SIR: SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद,TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कर दी ये बड़ी मांग!

27 May 2026

ED Raids ex-Kerala CM Pinarayi Vijayan: विजयन के समर्थकों का ED की गाड़ी पर हमला!

27 May 2026

ममता बनर्जी की TMC में भी होगा AAP जैसा 'खेल'? बीजेपी में जाएंगे कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद !

27 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed