{"_id":"63510fd376c9b91173711113","slug":"this-is-how-the-bharat-jodo-yatra-prepared-the-brand-rahul","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोडो़ यात्रा ने ऐसे तैयार किया ब्रांड राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोडो़ यात्रा ने ऐसे तैयार किया ब्रांड राहुल
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Thu, 20 Oct 2022 02:37 PM IST
Link Copied
कांग्रेस पार्टी इस वक्त भारी अंतर्कलह और बिखराव से जूझ रही है और 2024 का लोकसभा चुनाव भी आने वाला है। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृ्तव में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 50 दिन पूरे होने वाले हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा केरल और कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश पहुंच चुकी है। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन अगले साल कश्मीर में होगा। भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए राहुल गांधी अपनी उस छवि से उबारने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी ने उनका मजाक उड़ाते हुए बना दी थी। उनकी कोशिश एक जननेता की इमेज बनाने की दिख रही है, एक ऐसा नेता जिसके पीछे भीड़ एकत्रित हो सकती है। कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद सिर्फ भाजपा को चुनौती देना नहीं खुद का अस्तित्व बचाना भी है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेताओं को इस यात्रा से जनाधार बढ़ने की उम्मीद है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस के देश की सत्ता में वापसी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसके लिए पार्टी निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच एकता का मंत्र फूंकने की कोशिश करती दिख रही है। अब तक इस यात्रा से कई विवाद भी जुड़ चुके हैं। वहीं, इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है और वह लोगों को भावुक भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।