Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Politics: Smriti Irani gave open challenge to Rahul Gandhi for debate
{"_id":"65e6e5d94c336b9eb005b3d0","slug":"up-politics-smriti-irani-gave-open-challenge-to-rahul-gandhi-for-debate-2024-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Politics: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी बहस की खुली चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Politics: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी बहस की खुली चुनौती
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 05 Mar 2024 02:58 PM IST
लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश में 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाने वाली अमेठी से एक बार फिर से स्मृति ईरानी ही भाजपा से अपनी किस्मत आजमाएंगी। इस सीट पर उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारी मतों से हराया था। वहीं, बीजेपी की इस लिस्ट में पीलीभीत सीट शामिल नहीं है, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि, पार्टी इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट सकती हैं। ऐसे में पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस या किसी अन्य दल में जाने की अटकलें भी तेज होती जा रही है। वहीं, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, वरुण गांधी सीधेतौर पर कांग्रेस या सपा में न शामिल होकर निर्दलीय उम्मीदवारी के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि, अगर वरुण गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते है तो कांग्रेस और सपा उनका समर्थन कर सकती हैं। वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दे डाली। तो आइए हम आपको बताते है, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कौन सी चुनौती है और क्या कांग्रेस नेता को केंद्रीय मंत्री की चुनौती स्वीकार होगी या नहीं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।