Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Politics: Will BJP MLA Brijbhushan Rajput, who stopped Minister Swatantra Dev Singh's convoy, join the Sama
{"_id":"6987518555ae787cb3057424","slug":"up-politics-will-bjp-mla-brijbhushan-rajput-who-stopped-minister-swatantra-dev-singh-s-convoy-join-the-sama-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Politics: क्या सपा में जाएंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Politics: क्या सपा में जाएंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 07 Feb 2026 08:21 PM IST
UP Politics: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुई झड़प के बाद चरखारी विधायक की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। लगातार कार्यक्रमों में बयानबाजी और सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। वहीं, विधायक के तेवर नरम नहीं हुए हैं। वहीं, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पार्टी बदलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
जलशक्ति मंत्री को रोकने के बाद जरूरत पड़ने पर किसी को भी रोकने वाले बयान, भाजपा में आने से पहले झांसी में मंत्री प्रदीप जैन को बंधक बनाए जाने वाले बयान और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी रोकने संबंधी बयानों से खलबली मचाने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पार्टी बदलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। काफी समय से उनके बगावती तेवर से इन कयासों को बल मिल रहा है और चर्चा है कि वे समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
चरखारी विधानसभा क्षेत्र लोधी बाहुल्य माना जाता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र में अजेंद्र सिंह लोधी भी सपा से सांसद चुने गए हैं। सपा को क्षेत्र में लोधी वोट ज्यादा मिलने की चर्चाएं हैं। ऐसे में उनके सपा में जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।