Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Weather Update: Monsoon gains momentum in UP; heavy rainfall expected in these districts.
{"_id":"6a45e38957f6251b6004e9c0","slug":"up-weather-update-monsoon-gains-momentum-in-up-heavy-rainfall-expected-in-these-districts-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में जमकर होगी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में जमकर होगी बारिश
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2026 09:35 AM IST
उत्तर प्रदेश में आखिरकार मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में अच्छी बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बहराइच, बिजनौर, ललितपुर, बुलंदशहर समेत कई इलाकों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और किसानों को भी राहत मिली। हालांकि इस बार मानसून प्रदेश में सामान्य से करीब 12 दिन देरी से पहुंचा, जिसके चलते जून में औसतन 54 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। अब जुलाई की शुरुआत में लगातार बारिश से इस कमी की भरपाई की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और जलभराव की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।