सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast – May 29, 2026: Check the Weather Conditions in Your Area | Weather Report Today

Weather Forecast 29 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 29 May 2026 05:59 AM IST
Weather Forecast – May 29, 2026: Check the Weather Conditions in Your Area | Weather Report Today
दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने राहत के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। लगातार 42 डिग्री के पार पहुंच रहे तापमान के बाद बृहस्पतिवार को राजधानी के लोगों को थोड़ी राहत मिली, जब अधिकतम तापमान पांच दिनों बाद 42 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ आसमान में अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग ने पहले ही बृहस्पतिवार रात से आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 23 मई के बाद से राजधानी का तापमान लगातार 42 डिग्री के पार बना हुआ था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 मई तक आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिन के समय 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं शाम के समय हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इसके साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ नजर आएगा। इन इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा और तीन जून तक पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि आंधी और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। खास तौर पर पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला करवट,तेज गरज के साथ हुई बारिश

28 May 2026

TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने खोली ममता बनर्जी की पोल! बोले- 'आरजी कर कांड को दबाने में लगा था पूरा तंत्र'

28 May 2026

Bashir Badr Passes Away: न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए... अलविदा बशीर साहब !

28 May 2026

इस्तीफे के बाद कांग्रेस के ऑफर को सिद्धारमैया ने ठुकराया

28 May 2026

Rahul और Sonia से क्यों नहीं मिल पाए CM Thalapathy Vijay? PM Modi Vijay Meet in Delhi | Congress-TVK

28 May 2026
विज्ञापन

Nitish Kumar Meet Vijay Kumar Chaudhary: नीतीश कुमार और विजय चौधरी के बीच बंद कमरे में क्या हुई बातचीत?

28 May 2026

Karnataka CM News: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे नए मुख्यमंत्री !

28 May 2026
विज्ञापन

CBSE OSM Controversy: Rahul Gandhi ने Dharmendra Pradhan से मांगा जवाब, भड़क गए | Copy Checking Case

28 May 2026

Siddaramaiah Resigns: इस्तीफे से पहले भावुक हुए सिद्धारमैया,कही बड़ी बात

28 May 2026

Kakoli Ghosh vs Kalyan Banerjee: TMC MP काकोली घोष के आरोपों पर क्या बोले कल्याण बनर्जी?

28 May 2026

BJP ने 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष,दिल्ली की कामान इनको मिली

28 May 2026

काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के कल्याण बनर्जी पर ये क्या आरोप लगा दिए?

28 May 2026

Karnataka CM: डीके शिवकुमार ने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, इस्तीफे से पहले गले मिलकर की मुलाकात

28 May 2026

Kakoli Ghosh Dastidar के इस्तीफे पर Mamata Banerjee ने बागियों को घेरा! TMC | Kakoli Resignation

28 May 2026

सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया',शिवकुमार बनेंगे अगला मुख्यमंत्री

28 May 2026

PM Modi-Droupadi Murmu ने दी Bakrid की मुबारकबाद | Bakrid 2026 | Rahul Gandhi | PM Greets on Eid

28 May 2026

Delhi-NCR में IMD ने जारी किया Orange-Yellow Alert, Baarish की चेतावनी | Heavy Rain | Weather Forecast

28 May 2026

Bengal में Bakrid 2026 पर कैसा है माहौल? | CM Suvendu Adhikari | BJP | TMC | Mamata Banerjee | Eid

28 May 2026

Weather Report : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

28 May 2026

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

28 May 2026

US-Iran Peace Talk: ईरान-अमेरिका शांति समझौते के मसौदे के बीच ट्रंप की धमकी

28 May 2026

RR vs SRH Match Highlights: वैभव ने तोड़ दिया क्रिस गेल का रिकॉर्ड,राजस्थान को मिली जीत !

28 May 2026

Karnataka CM: कर्नाटक में बदलेगा सीएम? कांग्रेस नेता की ये बात सुन लीजिए

27 May 2026

Tamil Nadu CM Vijay Meets PM Modi: CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सीएम विजय, इन मुद्दों पर हुई बात

27 May 2026

Assam passed UCC Bill: असम विधानसभा में पारित हुआ UCC बिल, कानून बनते ही बदल जाएंगे ये नियम!

27 May 2026

Rajasthan News: महंगा तेल बेचकर राजस्थान में सरकार कर रही हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

27 May 2026

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी का असर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

27 May 2026

Supreme Court on SIR: SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद,TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कर दी ये बड़ी मांग!

27 May 2026

ED Raids ex-Kerala CM Pinarayi Vijayan: विजयन के समर्थकों का ED की गाड़ी पर हमला!

27 May 2026

ममता बनर्जी की TMC में भी होगा AAP जैसा 'खेल'? बीजेपी में जाएंगे कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद !

27 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed