Hindi News
›
Video
›
India News
›
West Bengal Election Result: TMC slams EC over counting agent's food in Bengal
{"_id":"69f7c926b6930115cd0b6d73","slug":"west-bengal-election-result-tmc-slams-ec-over-counting-agent-s-food-in-bengal-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"West Bengal Election Result: बंगाल में काउंटिंग एजेंट के खाने को लेकर खींचतान, EC पर भड़की TMC!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Election Result: बंगाल में काउंटिंग एजेंट के खाने को लेकर खींचतान, EC पर भड़की TMC!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 04 May 2026 04:30 AM IST
Link Copied
TMC नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "काउंटिंग एजेंट्स जो कल सुबह से काम करेंगे, उनके लिए पीने के पानी और खाने का कोई इंतजाम नहीं है। कल सुबह 5.30 से वे मतगणना केंद्र के अंदर रहेंगे, उनके बाहर जाने की अनुमति भी नहीं है, ऐसे में वे लोग क्या करेंगे? हमने कहा है कि अगर हम लोगों को अनुमति दी जाए तो हम हमारे एजेंट को पानी और खाना सप्लाई कर देंगे लेकिन उसकी अनुमति हमें नहीं मिल रही है।
हमने कहा कि आप ही सप्लाई कर दीजिए तो उन्हें वो भी मंजूर नहीं है.हमारे एजेंट को टॉर्चर करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि ममता बनर्जी के सिपाही कितने मजबूत हैं, ये सब करके उनका ध्यान नहीं भटकेगा"
उन्होंने आगे कहा, "200 से अधिक सीटों के साथ ममता बनर्जी वापस आ रही हैं.मनोज अग्रवाल केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन आप पहले हमारे काउंटिंग एजेंट के पीने के पानी और खाने की व्यवस्था कीजिए
जोरासांको विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार विजय उपाध्याय ने कहा, "कुणाल घोष और मैं आए और हमने चुनाव आयोग से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हमें खाने के पैकेट या पानी के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हमें दोपहर के खाने का ब्रेक दिया जाएगा लेकिन हमारे काउंटिंग एजेंट जो 5:30 बजे से प्रवेश करेंगे, उन्हें पानी की आवश्यकता होगी.
क्या कोई भोजन या पानी के बिना रह सकता है? हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम ममता बनर्जी के सिपाही हैं, लेकिन हमने कभी ऐसे पानी देने से भी मना करते नहीं देखा। पानी और भोजन की व्यवस्था की जाती है दूसरी पार्टियों के काउंटिंग एजेंट भी वहां होंगे, सिर्फ़ TMC एजेंट नहीं, लेकिन वे जो भी करें, हम तैयार हैं। हम ममता बनर्जी के सिपाही हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।