Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Chief Minister Yogi Adityanath visited the world-famous Shaktipeeth Maa Pitambara Temple in Datia, Madhya Pradesh, on Saturday.
{"_id":"6a365ada651138835307b1c4","slug":"video-chief-minister-yogi-adityanath-visited-the-world-famous-shaktipeeth-maa-pitambara-temple-in-datia-madhya-pradesh-on-saturday-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे
दतिया ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:48 PM IST
Link Copied
दतिया -मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्ति की मां पीतांबरा के दरबार में आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर माथा टेका और अति प्राचीन वानखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक पूजन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दतिया एयरपोर्ट पर की। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना करने के दौरान मीडिया कर्मियों से अपनी दूरी बनाए रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन करते हुए मीडिया कर्मियों से जय माई की बोला और वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया से ललितपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर देवी मां पीतांबरा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रही। उत्तर प्रदेश के तमाम प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे तो वहीं दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल भी अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन 20 मिनट का समय देवी मां पीतांबरा मंदिर में पूजा अर्चना करने में बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि यह मध्य प्रदेश के दतिया की यात्रा पूरी तरह से धार्मिक थी आध्यात्मिक थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।