Hindi News
›
Video
›
Maharashtra
›
Commenting against Veer Savarkar cost Rahul Gandhi heavily, Uddhav Thackeray also came in protest!
{"_id":"63775ab63e63ef70de1e5cde","slug":"commenting-against-veer-savarkar-cost-rahul-gandhi-heavily-uddhav-thackeray-also-came-in-protest","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी करना राहुल गांधी को पड़ा भारी, उद्धव ठाकरे भी आए विरोध में!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी करना राहुल गांधी को पड़ा भारी, उद्धव ठाकरे भी आए विरोध में!
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Fri, 18 Nov 2022 03:43 PM IST
Link Copied
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। दरअसल, सावरकर के पोते ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर का कथित रूप से अपमान करने का मामला दर्ज कराया है। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पोते रंजीत सावरकर ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, महाराष्ट्र में शिंदे गुट की वंदना सुहास डोंगरे ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 500 और 501 आईपीसी के तहत असंज्ञेय अपराध दर्ज कर लिया है। शिकायत में शिंदे गुट ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया और स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत किया गया है। बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा के बीच सांसद राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा था कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों के लिए काम किया, उनसे पेंशन ली और उन्होंने देश के खिलाफ भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।