Hindi News
›
Video
›
Gujarat
›
Congress challenge increased in Gujarat elections, Rahul Gandhi will enter
{"_id":"6376043a20d1c2270f440ea1","slug":"congress-challenge-increased-in-gujarat-elections-rahul-gandhi-will-enter","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव में बढ़ गई कांग्रेस की चुनौती, राहुल गांधी की होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात चुनाव में बढ़ गई कांग्रेस की चुनौती, राहुल गांधी की होगी एंट्री
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 17 Nov 2022 03:21 PM IST
Link Copied
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और टिकट के लिए बगावती रूख भी सामने आने लगे हैं। इस बीच, गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। 2017 में राहुल गांधी ने यहां पर धुआंधार प्रचार किया था। लेकिन, इस बार वे 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं, जो इस समय महाराष्ट्र से निकल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के चक्कर में राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने तक नहीं गए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने ग्रामीण गुजरात में लोगों से ठीक-ठाक संपर्क किया है। कांग्रेस को वहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नजर आ आ रही, लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार ने पार्टी को अपनी तय रणनीति में बदलाव लाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन, जबसे गुजरात में चुनाव की सरगर्मी तेज हुई तबसे गुजरात के लोगों के मन में बस एक ही सवाल था कि इस चुनाव से अभी तक कांग्रेस गायब क्यों है? 2017 की तरह राहुल गांधी यहां चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन लगता है अब इन सवालों पर कुछ हद तक विराम लगने वाला हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।