सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather Turns Favorable Ahead of Monsoon's Arrival; Alert Issued for Storms and Rain in 39 D

MP Weather Today: मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 04 Jun 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
सार

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदला हुआ है। गुरुवार को 39 जिलों में आंधी-बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है।

MP Weather Today: Weather Turns Favorable Ahead of Monsoon's Arrival; Alert Issued for Storms and Rain in 39 D
एमपी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री में अभी करीब दो सप्ताह का समय है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी है। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने 39 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।





इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बीच कई शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन कुछ शहरों में गर्मी का असर भी बना रहा। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन में 41.8, राजगढ़ में 40.6, खंडवा और मलाजखंड में 40.5, सागर और खजुराहो में 40.3 तथा नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर का 38.5 डिग्री, ग्वालियर का 38.9 डिग्री, उज्जैन का 39.5 डिग्री और जबलपुर का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


नौतपा में नहीं दिखी तीखी गर्मी
इस बार नौतपा के दौरान प्रदेश में मौसम सामान्य वर्षों से अलग रहा। 25 मई से 2 जून तक चले नौतपा में अधिकांश दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला। लगातार बदले मौसम के कारण लू का प्रभाव सीमित रहा और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें-कार्यपरिषद ने वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय प्रस्ताव को दी मंजूरी


भोपाल में लगातार बदला रहा मौसम
राजधानी भोपाल में भी नौतपा के दौरान मौसम लगातार बदला रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 14 वर्षों में नौतपा के दौरान सात बार बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष भी नौतपा की शुरुआत से ही बूंदाबांदी और बादलों का असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएम का नया कदम, काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार, 500 KM रेंज


20 जून के बाद मानसून की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिसके कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं। मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रहने से इस बार मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन देरी से हो सकती है। अनुमान है कि मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में दस्तक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed