सब्सक्राइब करें

Live

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में भरेंगे हुंकार, जनसभा की सभी तैयारियां पूरी

अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 04 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। पढ़ें राहुल गांधी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live Two day outreach tour begins Check updated in Hindi
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:48 AM, 04-Jun-2026

राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ रही है। रैली स्थल पर अब तक करीब 5 से 6 हजार लोग पहुंच चुके हैं और समर्थकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

11:35 AM, 04-Jun-2026

नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार को जमकर घेरा बोले सरकार किसानों की फसल और युवाओं की नौकरी का सौदा कर रही हैं।
Trending Videos
11:25 AM, 04-Jun-2026

'परिवर्तन की शंखनाद' रैली आज आयोजित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में 'परिवर्तन का शंखनाद' रैली आज आयोजित होगी। 

11:10 AM, 04-Jun-2026

सिमकनी मैदान में सज चुका मंच

जनसभा के लिए सिमकनी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान और आसपास का क्षेत्र राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से सजा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और यह कुमाऊं की महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाओं में से एक साबित होगी। यह आगामी विधानसभा के चुनावों के शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है।
11:03 AM, 04-Jun-2026

कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए कांग्रेस के नेता

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा में तैयारियों को जायजा ले रही हैं।
10:59 AM, 04-Jun-2026

अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

जनसभा को लेकर अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर समेत पूरे कुमाऊं भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है। बुधवार से ही अल्मोड़ा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 AM, 04-Jun-2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल की आज अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी आज दिल्ली से 10 बजे निकलकर 10:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे पंतनगर से निकलकर 11:20 बजे अल्मोड़ा के आर्मी ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सिमकनी स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 12:40 बजे पौड़ी के लिए रवाना होंगे।
10:44 AM, 04-Jun-2026

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में भरेंगे हुंकार, जनसभा की सभी तैयारियां पूरी

कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। अल्मोड़ा में जनसभा के बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। रात्रि विश्राम मसूरी में होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed