सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation of quick merit list to start the session on time

Nainital News: समय पर सत्र शुरू करने के लिए त्वरित मेरिट लिस्ट की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Preparation of quick merit list to start the session on time
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने के तुरंत बाद डीएसबी परिसर की ओर से वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) जारी कर दी जाएगी। प्रो. शर्मा के अनुसार वरीयता सूची जल्द जारी होने से प्रवेश की औपचारिकताएं समय पर पूरी होंगी जिससे नया शैक्षणिक सत्र बिना किसी देरी के शुरू किया जा सकेगा। निदेशक ने बताया कि छात्र समर्थ पोर्टल पर जाकर 50 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed