सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   63 thousand voters in Nainital's voter list are out of the verification process

Uttarakhand: नैनीताल की वोटर लिस्ट में 63 हजार से अधिक मतदाता सत्यापन से बाहर, बदल सकता है चुनावी गणित

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 04 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल जिले में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले 63 हजार से अधिक ऐसे मतदाता चिन्हित हुए हैं जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो सका है। इन आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।

63 thousand voters in Nainital's voter list are out of the verification process
एसआईआर पर सियासी बवाल - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले सामने आए प्री-एसआईआर आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कुल 63,117 ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो सका है। यह संख्या कई विधानसभा सीटों पर पिछली बार हुए चुनाव में जीत के अंतर से भी अधिक है। ऐसे में अगर एसआईआर में भी यही स्थिति रही तो आने वाले चुनाव में यह गायब वोट बैंक सियासी संतुलन को सीधे प्रभावित कर सकता है। हल्द्वानी, नैनीताल और रामनगर विधानसभा सीट पर जीत के अंतर से उन मतदाताओं की संख्या अधिक है जिनकी सर्वे के दौरान तस्दीक नहीं हो सकी। हालांकि लालकुआं और कालाढूंगी में जीत का यह अंतर बड़ा है।



आठ जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। एडीएम विवेक राय ने बुधवार को यहां सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं विभिन्न राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत सभी बीएलओ आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। सात जुलाई को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, 14 जुलाई को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन के बाद 13 अगस्त तक दावे आपत्ति दर्ज की जाएगी। 11 सितंबर 2026 तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा और 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

तहसील स्थित एनआईसी सभागार में हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे समेत कांग्रेस से राम सिंह नगरकोटी, किरण सिंह मेहरा, भाजपा से मनीष पाल, अमित चौधरी, बसपा से जगदीश कुमार टम्टा, हरीश चंद सिनौली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed