{"_id":"6a211d6820afe871a00f3ae3","slug":"indian-ambassador-paramita-tripathi-meets-injured-indians-after-kuwait-airport-drone-attack-west-asia-crisis-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव मदद का दिया भरोसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव मदद का दिया भरोसा
एएनआई, कुवैत सिटी
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और कई घायल हुए। भारतीय राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने घायलों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार ने हमले की निंदा करते हुए आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं राजदूत पारमिता त्रिपाठी
- फोटो : @indembkwt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कुवैत में भारत की राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने बुधवार को उन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की, जो कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए हैं। उन्होंने घायल भारतीयों को दूतावास की तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। राजदूत कुवैत के सेंट्रल मॉर्चुरी (शवगृह) भी गईं, जहां उस भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर रखा गया है जिसकी इस हमले में जान चली गई।
दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस दौरे की जानकारी साझा की। दूतावास ने बताया कि राजदूत ने क्रिमिनल एविडेंस विभाग के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुल रहीम अल-अवधी से भी मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद मामले में कुवैत प्रशासन की तरफ से मिली तुरंत मदद और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया।
दूतावास ने जानकारी दी कि वे मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। राजदूत ने कुवैत के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायल भारतीयों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि दूतावास अस्पतालों और उनके परिवारों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी करता रहेगा।
भारत ने की हमले की आलोचना
इससे पहले, भारत सरकार ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए इस ड्रोन हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आम लोगों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। भारत ने एक बार फिर सभी पक्षों से ऐसे हमले रोकने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि
क्या है कुवैत और ईरान का कहना?
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कई दुश्मन ड्रोनों ने हवाई अड्डे के टर्मिनल एक को निशाना बनाया। इस हमले से यात्री भवन को भारी नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं। कुवैत रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरानी आक्रामकता बताया। उन्होंने कहा कि कुवैत की सेना पूरी तरह अलर्ट पर है और देश की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, ईरान ने इस हमले को अमेरिकी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया है।

Ambassador @ParamitaTrpathi visited the Central Mortuary of Kuwait today where the mortal remains of the Indian national who lost his life this morning during the attack on the Kuwait International Airport, were brought.
विज्ञापन Trending Videos
Ambassador met Brig. Abdulrahim Al-Awadhi, General… pic.twitter.com/x13Ol8pEMU — India in Kuwait (@indembkwt) June 3, 2026