सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ohio pregnant teen killed in car crash by Indian Man tarsem singh Charged family asks ice deporting suspect

US: भारतीय शख्स पर गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की हत्या का आरोप, पीड़ित परिवार ने की निर्वासन की मांग

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहियो Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 04 Jun 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के ओहियो में एक कार दुर्घटना में 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी ऐश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में भारतीय नागरिक तरसेम सिंह पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और गंभीर वाहन दुर्घटना में हत्या सहित कई आरोप लगाए गए हैं। 

Ohio pregnant teen killed in car crash by Indian Man tarsem singh Charged family asks ice deporting suspect
आरोपी तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/Homeland Security
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के ओहियो में एक दर्दनाक कार दुर्घटना में अपने अजन्मे बच्चे के साथ मारी गई एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप एक भारतीय शख्स पर लगा है। किशोरी की मां एनेट होम्स ने भारतीय व्यक्ति को देश से निर्वासित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह 33 वर्षीय तरसेम सिंह को देश में नहीं रहने देना चाहतीं।



पीड़िता के परिवार के अनुसार, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा भारतीय नागरिक तरसेम सिंह 17 वर्षीय ऐश्ली होम्स के अजन्मे बच्चे का पिता था। रिश्तेदारों ने बताया कि ऐश्ली ने कई बार इस रिश्ते से अलग होने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UNSC में नए गैर-स्थायी सदस्यों का चयन: भारत बोला- सहयोग को प्रतिबद्घ, इस साल के अंत में पांच सदस्यों की विदाई
विज्ञापन
Trending Videos


पीड़िता की मां ने की निर्वासन की मांग
एनेट होम्स ने कहा, "किसी को भी अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती होने के दौरान नहीं मरना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अच्छा लगेगा, अगर उसे स्थायी रूप से देश से निकाल दिया जाए। हमें पता चला कि वह पहले अवैध रूप से यहां आया था। वे उसे कहीं भी भेज सकते हैं जहां वह सबसे अच्छा हो क्योंकि मैं उसे अब अमेरिका में नहीं चाहती।"

ऐश्ली होम्स की मौत कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को हुई दुर्घटना के समय ऐश्ली रेंज रोवर में एक यात्री के रूप में सवार थी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब आरोपी तरसेम सिंह कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर नहीं रुके। इसके बाद करीब 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी भगाने के दौरान एक भीषण टक्कर के चलते उनका पीछा करना खत्म हुआ।

ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोल की दुर्घटना रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि रेंज रोवर को शुरू में 55 मील प्रति घंटे के क्षेत्र में 79 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भगाया गया था। वहीं, पीछा करने के दौरान यह गति 120 मील प्रति घंटे से अधिक हो गई। गाड़ी एक मोड़ को पार करने में नाकाम रही और कई बार पलटने से पहले एक जीप से टकरा गई।

तरसेम सिंह पर लगे कई गंभीर आरोप
दुर्घटना के बाद ऐश्ली कार से बाहर गिर गई। ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोल की दुर्घटना रिपोर्ट के अनुसार, उसे घातक चोटें आईं थी। इसके चलते ऐश्ली और उसके अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई। इस बीच आईसीई ने 33 वर्षीय सिंह को नजरबंदी में रखा है। उस पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और गंभीर वाहन दुर्घटना में हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

आईसीई की नजरबंदी में रहेगा आरोपी
संघीय कानून के तहत, 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा सिंह को तब तक निर्दोष माना जाएगा, जब तक कि अदालत में उसे दोषी साबित न कर दिया जाए। गृह विभाग के अनुसार, सिंह फरवरी 2017 में कैलिफोर्निया के दक्षिणी सीमा से अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ था और एक न्यायाधीश द्वारा उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिए जाने से पहले उसे गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पूरा हुआ': मार्को रूबियो का दावा- खत्म हुआ ईरान युद्ध, अमेरिका ने हासिल किए अपने लक्ष्य

आईसीई की नजरबंदी के तहत सिंह को हिरासत में रखा जाएगा। आपराधिक मामले में फैसले के बाद उसे निर्वासन की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। जूरी ट्रायल 17-21 अगस्त को होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed