सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Bulletin Madhya Pradesh becomes seventh state in the country to implement PESA Act

खास खबरें: पेसा एक्ट लागू करने वाला देश का सातवां राज्य बना MP, छिंदवाड़ा में कोबरा की सर्जरी का वीडियो वायरल

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:33 PM IST
MP News Bulletin Madhya Pradesh becomes seventh state in the country to implement PESA Act
मध्यप्रदेश में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहडोल जिले में आयोजित किया गया। वहीं,  प्रदेश के 89 ब्लॉक में भी जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने इस अवसर पर मध्यप्रदेश में पेसा कानून की नियमावली को जारी किया। पेसा एक्ट लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का सातवां राज्य बन गया है। 

राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के गौरव दिवस पर निशाना साधा और भाजपा के शासनकाल में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा हो रहा है उस कार्रवाई नहीं की जा रही, निर्दोष आदिवासियों पर जूठे केस लादे जा रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और आचार्य विनोबा भावे को श्रद्धांजलि भी दी।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में हुए लिव इन पार्टनर के हत्याकांड मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और राहुल-प्रियंका और केजरीवाल पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने घटना को पीड़ादायक बताते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की तारीफ कहते हुए कहा कि पूरी भाजपा में सुमित्रा महाजन महिला होकर एकमात्र मर्द हैं, उन्होंने खुले दिल से राहुल गांधी जी की यात्रा की तारीफ की, बाकी पूरी भाजपा में कोई मर्द ही नहीं बचा है।

ग्वालियर में मंगलवार को महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया गया। हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे की आरती उतारी और जिंदाबाद के नारे लगाए।  हिंदू महासभा कार्यालय में दर्जन भर हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और नाथूराम गोडसे की बरसी पर पूजा अर्चना की। साथ ही संकल्प लिया है कि ग्वालियर में जल्द नाथूराम गोडसे की मूर्ति शहर के किसी चौराहे पर स्थापित होगी और इसको लेकर हिंदू महासभा लगातार प्रयास कर रही है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में 8 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंदिर में रखे दान के पैसे और आभूषणों पर हाथ साफ किया है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि चोर मंदिर परिसर में बने स्टांग रूम से नोटों से भरे छह बोरे चोरी कर ले गए हैं, वहीं दो बोरे रोपवे के पास मिलने की बात कही जा रही है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि सलकनपुर धाम परिसर में कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां लाखों की चोरी हो गई। घटना मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है।

सतना जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत अतरवेदिया गांव में पावरग्रिड कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर करीब आधा दर्जन ग्रमीण हाइटेंशन टावर में चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि उनके खेत में टावर लगाए कई साल बीत गए हैं पर अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों को कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आदेश नहीं मिलता वह टावर पर ही चढ़े रहेंगे। किसान बीते दस वर्षों से मुआवजे की मांग पर अड़े हैं, लेकिन इनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया, किसानों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसपर न्यायालय ने मुआवजे की दर भी निर्धारित की थी, लेकिन इसके बावजूद किसानों की समस्या का निदान नहीं हुआ।

दमोह जिले में एक विशालकाय मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दरअसल जिले के हटा ब्लॉक के गैसाबाद गांव से व्यारमा नदी निकलती है। यहां नदी के घाट पर सोमवार को एक विशालकाय मगरमच्छ नदी से बाहर निकल आया, जिसे देखते ही लोग दहशत से भर गए। लोगों ने तत्काल मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद तत्काल वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

छिंदवाड़ा जिले में सांप और कोबरे की लड़ाई में कोबरा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट सर्जरी कर कोबरा सांप की जान बचाई। सांप की सर्जरी के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उमरानाला के पेट्रोल पंप के पास नेवले के साथ हुई लड़ाई में कोबरा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। नेवले के हमले के बाद कोबरा का जबड़ा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था, जिसे सर्पमित्र की मदद से पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा लाया गया। लगभग 45 मिनट चले लंबे ऑपरेशन के बाद कोबरा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया, जिसे सोमवार को जंगल में छोड़ दिया गया।

प्रदेश के मौसम में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं है, बीते 24 घंटे की बात करें तो सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। उमरिया, जबलपुर व नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, सोमवार को छिंदवाड़ा जिले का मलाजखंड सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दो से तीन दिनों में प्रदेश के दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मैनपुरी से बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य को दिया टिकट

15 Nov 2022

झगड़िया विधानसभा सीट पर बेटे के सामने बाप ने ठोकी ताल

15 Nov 2022

दो छात्र अर्धनग्न होकर थाने के सामने धरने पर बैठे, इंस्पेक्टर हुए भावुक

14 Nov 2022

एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी के 11 नेता आप में हुए शामिल

14 Nov 2022

अपर्णा यादव ने परिवार को रखा आगे, नहीं लड़ेंगी मैनपुरी से चुनाव!

14 Nov 2022
विज्ञापन

सीएम ममता का बीजेपी पर हमला कहा नहीं चाहिए दिल्ली का पैसा

14 Nov 2022

भारत जोड़ो यात्रा में पिता विलासराव देशमुख की फोटो देख भावुक हुए रितेश देशमुख

14 Nov 2022
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव: मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को इन चुनौतियों से पाना होगा पार

14 Nov 2022

जब कीचड़ में फंसी बीजेपी की प्रचार गाड़ी तो रेस्क्यू करने पहुंची कांग्रेस की प्रचार गाड़ी

14 Nov 2022

गुजरात चुनाव 2022: चुनाव से पहले उठने लगे बगावती सुर ! असंतोष नेताओं से इस तरह से निपटेगी BJP

14 Nov 2022

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में बवाल, नड्डा ने की बैठक

14 Nov 2022

महाराष्ट्र की परियोजनाएं गुजरातजाने पर बीजेपी नेता ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

14 Nov 2022

माइक खराब होने पर आग बबूला हुए अश्विनी चौबे, शख्श को दिया धक्का

14 Nov 2022

माइक खराब होने पर आग बबूला हुए अश्विनी चौबे, शख्श को दिया धक्का

14 Nov 2022

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष की चेतावनी,समझौते लागू नहीं हुए तो रोक देंगे कांग्रेस की यात्रा

14 Nov 2022

फडणवीस को लेकर संजय राउत का रुख नरम, उद्धव का क्या है प्लान?

14 Nov 2022

'महाराष्ट्र में राजनीति ऐसी हो गई कि विरोधियों को जिंदा नहीं देखना चाहते'

14 Nov 2022

गुजरात चुनाव: जामनगर में ननद vs भाभी की जंग, पत्नी रिवाबा के लिए रवींद्र जडेजा ने मांगा वोट

14 Nov 2022

मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल ने भरा परचा अखिलेश-रामगोपाल रहे साथ

14 Nov 2022

दिल्ली शराब नीति घोटाला: आबकारी नीति केस में ED का एक्शन, AAP से जुड़े दो और व्यवसायी गिरफ्तार

14 Nov 2022

गुजरात चुनाव 2022: चुनाव से पहले ओवैसी की बढ़ी मुश्किलें, सूरत में दिखाए गए काले झंडे

14 Nov 2022

वीडियो: Janta Darbar में CM Yogi ने फरियादियों को दिया भरोसा

14 Nov 2022

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, अखिलेश यादव की चिंता बढ़ा रहीं ये सीटें

14 Nov 2022

एमसीडी चुनाव में टिकट न मिलने से आप पार्षद हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ा

13 Nov 2022

गुजरात में कांग्रेस का प्रचार तेज, राहुल-सोनिया करेंगे प्रचार !

13 Nov 2022

प्रशांत किशोर ने कहा खुद चुनाव नहीं लडूंगा पर जनता को दूंगा बेहतर विकल्प

13 Nov 2022

राजस्थान की कमान मिल सकती है पायलट को प्रियंका के करीबी ने दिए संकेत ?

13 Nov 2022

मैनपुरी उपचुनाव से पहले सैफई पहुंचेंगे अखिलेश, डिंपल के सामने अपर्णा नहीं होंगी उम्मीदवार?

13 Nov 2022

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर 100 फीसदी हुआ मतदान

12 Nov 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: माइनस 6.5 डिग्री तापमान में वोटिंग, बर्फ के बीच वोटर्स में उत्साह

12 Nov 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed