{"_id":"63721ef4fd440576e902ad47","slug":"sanjay-raut-s-stance-on-fadnavis-is-soft-what-is-uddhav-s-plan","type":"video","status":"publish","title_hn":"फडणवीस को लेकर संजय राउत का रुख नरम, उद्धव का क्या है प्लान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फडणवीस को लेकर संजय राउत का रुख नरम, उद्धव का क्या है प्लान?
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Mon, 14 Nov 2022 04:26 PM IST
Link Copied
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत पात्रा चॉल घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से सक्रीय हो गए है। संजय राउत की जेल से वापसी पर उनके समर्थकों ने जगह जगह 'टाइगर इज बैक', 'शिवसेना का बाघ आया' जैसे पोस्टर भी लगाए थे। हमेशा अपनी तीखी बयानबाजी के लिए मशहूर संजय राउत अब भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपने रुख में नरमी दिखा रहे हैं। दरअसल, जेल जाने से पहले संजय राउत जिस तेवर में फड़णवीस और शिंदे सरकार को कोस रहे थे। जिस अंदाज में केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे थे, जेल से बाहर निकलते ही उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, यह भी कहा कि वे जल्दी ही पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने भी जाएंगे। अब सवाल है कि विपक्ष को तीखे शब्दों में आड़े हाथों लेने वाले राउत का रुख एकदम कैसे बदल गया? कहा जा रहा है कि सांसद का यह कदम भाजपा के साथ समाधान करने का एक प्रयास लग रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।