{"_id":"69ec7a0ea0d421c8f102f007","slug":"video-anti-narcotics-cell-conducts-operation-in-tejli-yamunanagar-youth-arrested-with-50-grams-of-heroin-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में तेजली में एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, 50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
यमुनानगर में तेजली में एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, 50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
यमुनानगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तेजली क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और उसके खिलाफ चार मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तेजली क्षेत्र में एक युवक नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप, जसबीर सिंह उर्फ हैप्पी और जयपाल मराठा सहित एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान दुर्गा गार्डन निवासी प्रयाग वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी नशा तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह नशा कहां से लाता था और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी से पकड़ी गई समय की कीमत ढाई लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।