{"_id":"69e61dd66eb2b6dc0702c2b1","slug":"video-world-earth-day-will-be-celebrated-in-schools-on-april-22-in-gurugram-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 22 अप्रैल को स्कूलों में मनाया जाएगा वर्ल्ड अर्थ डे, तैयारियां तेज","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
गुरुग्राम: 22 अप्रैल को स्कूलों में मनाया जाएगा वर्ल्ड अर्थ डे, तैयारियां तेज
गुरुग्राम। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाएगा। इसको लेकर एससीईआरटी हरियाणा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। जैसे पानी बचाना, पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना। इसी सोच के साथ स्कूलों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चे सीखने के साथ-साथ इन बातों को अपने जीवन में भी अपनाएं।
निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। बच्चों को सेव अर्थ, सेव वाटर और नो प्लास्टिक जैसे संदेशों के जरिए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कई स्कूलों में पौधारोपण और सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बच्चे सीधे तौर पर इन गतिविधियों से जुड़ सकें।
शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे उन्हें किताबों के अलावा व्यवहारिक रूप से भी सीखने का मौका मिलेगा। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यक्रमों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से भी साझा करें। इसके लिए एक लिंक भी जारी किया जाएगा, जहां स्कूल अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड करेंगे। विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी, ताकि हर स्कूल में सही तरीके से वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।