{"_id":"6a3f77c38a4ac12bdd0be0a8","slug":"video-camp-operators-porters-and-guides-come-out-in-support-of-kinnaur-kailash-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किन्नौर कैलाश के समर्थन में आए, कैंप संचालक, पोर्टर और गाइड","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Video: किन्नौर कैलाश के समर्थन में आए, कैंप संचालक, पोर्टर और गाइड
किन्नौर कैलाश यात्रा को बंद करने की मांग के बीच स्थानीय युवाओं, कैंप संचालकों, ढाबा संचालकों, होमस्टे संचालकों, पोर्टर, गाइड ने इसका समर्थन किया है। यात्रा के समर्थन में कैंप संचालकों, ढाबा संचालकों, होमस्टे संचालकों, पोर्टर्स, गाइडों ने एक बैठक की। बैठक में यात्रा को जारी रखने की अनुमति देने के लिए प्रशासन का आभार प्रकट किया। साथ ही समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि किन्नौर कैलाश यात्रा कोई नई गतिविधि नहीं है। जब इस यात्रा का औपचारिक संचालन प्रारंभ हुआ था तब संबंधित देव संस्था की अनुमति एवं सहमति के साथ ही इसकी शुरुआत की गई थी। उस समय देव सभा ने किन्नौर कैलाश यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया था, जिसका रिकॉर्ड देव सभा के पास उपलब्ध है। यदि यात्रा वर्षों पूर्व देव आज्ञा एवं सामाजिक सहमति से प्रारंभ हुई थी, तो आज उसके पूर्ण विरोध का आधार स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं एडवेंचर पर्यटन का भी महत्वपूर्ण आधार है, जिससे गांवों और पूरे जिले के अनेक परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। यदि पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों अथवा स्वच्छता को लेकर चिंताएं हैं तो उनका समाधान यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना नहीं, बल्कि बेहतर प्रबंधन, सख्त नियमों, प्रभावी निगरानी और पंजीकृत संचालकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।