{"_id":"69fdba926b41c82f7a0e6aaa","slug":"video-loc-remains-calm-as-vigilance-tightens-on-first-anniversary-of-operation-sindoor-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर एलओसी पर सख्त निगरानी, गश्त बढ़ी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर एलओसी पर सख्त निगरानी, गश्त बढ़ी
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर वीरवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षा कड़ी रही। सुरक्षाबलों के जवान अलर्ट पर रहे।
शहरों तक की सुरक्षा मजबूत की गई।
अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहा। सेना के जवान सीमा पर नाइट-विजन डिवाइस व हाई एंड ऑप्टिकल सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से कड़ी नजर रखे हुए हैं। एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
आवाजाही करने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अग्रिम क्षेत्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त चेकप्वाइंट (नाके) लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाए गए हैं ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
राजोरी और पुंछ जिलों में भी सुरक्षा घेरा काफी सख्त किया गया है। पुंछ के मुख्य बाजारों में सुरक्षाबलों की काफी तैनाती की गई है। जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर समेत सभी संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के दिन और रात की गश्त बढ़ाई गई है। लिए सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।