ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले मोदी ने की महारैली, कांग्रेस को विकास पर चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती
मोदी का ‘लाडला’ विकास
2
दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले ध्रुवीकरण के झंडाबरदार बने संगीत सोम और ओवैसी, ताजमहल से लेकर लाल किले तक का हो रहा है जुबानी बंटवारा
ध्रुवीकरण के झंडाबरदार
3
गुरदासपुर उपचुनाव नतीजे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ली चुटकी, कहा जैसी उम्मीद थी बीजेपी को मिली वैसी ही हार, यशवंत सिन्हा बोले राजनीति पर अंकुश के लिए लोकशक्ति जरूरी
शत्रुघ्न सिन्हा ने ली बीजेपी की चुटकी
4
चार साल बाद जेल से बाहर आए आरुषि के मम्मी-पापा, विशेष संदेश वाहक के हाथों भेजा गया रिहाई परवान
रिहा हुए आरुषि के मम्मी-पापा
5
धनतेरस से एक दिन पहले झूम कर हुई शेयर बाजार में धनवर्षा, सेंसेक्स अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई 32 हजार 633 तक पहुंचा, निफ्टी 10 हजार 230 पर
धनतेरस से पहले शेयर बाजार में धनवर्षा
6
मुजफ्फनगर में कब्रिस्तान से मुर्दे चोरी होने पर हड़कंप, सुरक्षा को लेकर पुलिस दे रही कब्रिस्तान में पहरा, एक-एक कर हो गए कई मुर्दे गायब
मुजफ्फरनगर के कब्रिस्तान से मुर्दे गायब
7
मथुरा में डीएम ऑफिस में धरने पर बैठा पूरा परिवार, दबंगों ने अगवा की 10 साल की मासूम, योगी के कैबिनेट मंत्री पर दबंगों का साथ देने का आरोप
मथुरा में दबंगों के सिर पर मंत्री का हाथ!
8
उन्नाव में प्रदर्शन कर रहे वकीलों से भिड़ी पुलिस, पिछले दिनों पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष के घर पर पथराव के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे वकील
उन्नाव में वकीलों से भिड़ी पुलिस
9
बाबा केदार और बदरी विशाल के दर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने टेका मत्था, दोनों मंदिरों को करीब ढाई करोड़ का दिया दान
बाबा केदार और बदरी विशाल के दर पर ‘कुबेर’
10
अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए धनतेरस पर क्या खरीदने से होगा दिवाली पर शुभलाभ
AUTV स्पेशल में धनतेरस विशेष