ये हैं इस वक्त की 5 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
रूस के सोचि पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करेंगे 6 घंटे तक 'एजेंडा रहित' वार्ता
सोचि में मोदी-पुतिन की ‘एजेंडा रहित’ वार्ता
2
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के सारे रिकॉर्ड टूटने पर सरकार के हाथ-पांव फूले, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जल्द निकालेंगे कोई हल, पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर की ओर बढ़ रहा
पेट्रोल की कीमत ‘शतक’ की ओर
3
महंगा हो सकता है बैंकों से लोन लेना, बढ़ेंगी ब्याज दरें, रिजर्व बैंक ने दिया इशारा, आरबीआई की अगली मौद्रिक नीति समिटी की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
बैंकों से लोन लेना हो सकता है महंगा!
4
धोखेबाजी से बाज नहीं आया पाकिस्तान, बीएसएफ से रहम की गुहार लगाने के बाद फिर शुरू की गोलीबारी, रविवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने फोन कर गोलीबारी रोकने की अपील की थी
धोखेबाज पाकिस्तान ने फिर शुरू की गोलीबारी
5
मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क दुर्घटना ट्रक से टकराई यात्री बस, 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, पांच की हालत गंभीर
गुना में भीषण बस हादसा, 10 की मौत