ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
पंचतत्व में विलीन हुआ श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
अंतिम अग्नि में गुम हो गई ‘चांदनी’
2
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन ने लिखा, वापस लौट आओ, शव यात्रा में अंतिम दर्शन के लिए फैंस का उमड़ा हुजूम
श्रीदेवी को पूरे देश की भावभीनी श्रद्धांजलि
3
कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य श्री जयेन्द्र सरस्वती का बुधवार को हुआ निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, विजयेन्द्र सरस्वती होंगे 70वें मठप्रमुख
शंकराचार्य श्री जयेन्द्र सरस्वती का निधन
4
आइएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार, कार्ति बोले ये है राजनैतिक साजिश, कार्ति पर फेमा उल्लंघन का आरोप
सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को किया गिरफ्तार
5
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं में विद्यार्थियों के पास होने के मानदंड बदले, अब आंतरिक और बोर्ड मूल्यांकन मिलाकर 33% अंक मिलने पर हो जाएंगे पास
सीबीएसई 10वीं पास करना हुआ आसान
6
लखनऊ में असलहा तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक समेत छह गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने की छापेमारी, अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया से मंगाते थे हथियार
असलहा तस्करी में धरा गया पूर्व विधायक
7
मुस्लिम समाज ने पेश की मिसाल, उलेमाओं ने अमन के लिए होली पर बदल दिया नमाज का वक्त, लखनऊ में एक बजे के बाद होगी नमाज
होली के लिए लखनऊ में बदला गया नमाज का वक्त
8
आगरा में ताज महोत्सव के दौरान स्टेज पर बवाल, सिंगर पलक मुच्छल का आरोप, आयोजकों ने मां से की बदसलूकी, घटना का वीडियो आया सामने
ताज महोत्सव में भड़की सिंगर पलक मुच्छल
9
यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट में किया गया दावा, सीरिया में रासायनिक हथियार तैयार करने का सामान मुहैया करा रहा है उत्तर कोरिया, 2016-17 में कुछ मिसाइल वैज्ञानिक भी भेजे गए थे
सीरिया में उ.कोरिया बरपा रहा रासायनिक कहर!
10
आईपीएल सीजन 11 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला, मैचों में निर्णय देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा पहली बार डीआरएस
आईपीएल 11 में डीआरएस को मिली मंजूरी