ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
दुबई से मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, फैंस का लगा श्रीदेवी को देखने के लिए जमावड़ा, दुबई पुलिस ने बंद किया केस
मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर
2.
यूपी में ग्राम विकास अधिकारी के 16000 पदों पर भर्ती के लिए 28 मार्च से इंटरव्यू, संबंधित आयोग की बैठक में लिया गया फैसला, 3100 अभ्यर्थियों के पहले ही हो चुके हैं इंटरव्यू
... 28 मार्च से शुरू होंगे इंटरव्यू
3.
2192 दरोगाओं को होली पर प्रमोशन का तोहफा, 3307 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा आउट, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा गया प्रमोशन का प्रस्ताव
होली पर दरोगाओं को तोहफा
4.
केंद्र सरकार ने जारी किया नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के लिए अपने हिस्से का पैसा, NMRC को देने थे 687 करोड़, बिजली के मुद्दे को लेकर नोएडा अथॉरिटी में मीटिंग
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर के लिए 687 करोड़ जारी
5.
मुस्लिम समाज ने पेश की मिसाल, उलमा ने अमन के लिए होली पर बदल दिया नमाज का वक्त, लखनऊ में एक बजे के बाद होगी नमाज
होली पर बदला गया नमाज का वक्त
6.
लोकसभा उपचुनाव को लेकर मैदान में उतरे सीएम योगी, गोरखपुर में किया प्रचार, बोले- विकास के लिए हर चुनाव में जीत मिलना जरूरी
‘विकास के लिए हर चुनाव में जीत मिलना जरूरी’
7.
गाजियाबाद के मोदीनगर में बड़ा सड़क हादसा, बाइक और ट्रक की टक्कर, हादसे में तीन की मौत, एक महिला घायल, FIR दर्ज
गाजियाबाद में सड़क हादसा, तीन की मौत
8.
लखनऊ में असलहा तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, पूर्व सपा विधायक समेत छह गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने की थी छापेमारी, अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया से मंगाते थे हथियार
असलहा तस्करी में धरा गया पूर्व विधायक
9.
बैंक घोटालों पर सरकार हुई सख्त, 50 करोड़ या ज्यादा के सभी एनपीए खातों की होगी जांच, खामियां दूर करने के लिए अधिकारियों को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम
बैंक घोटालों पर सरकार सख्त
10.
बैंक घोटाले में फंसते जा रहा है रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी, आयकर विभाग ने दाखिल कराईं 12 नई चार्जशीट, तीन बैंक अकाउंट अटैच
विक्रम कोठारी पर शिकंजा टाइट