ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर से खौफ में अपराधी, शामली में गले में तख्तियां लटकाए घूम रहे दो अपराधी, एसपी से कहा नहीं करेंगे क्राइम
यूपी में एनकाउंटर का खौफ
2
बरेली में मेनका गांधी ने जनता दरबार में खोया आपा, करप्शन को लेकर अफसर पर भड़कीं, कहे अपशब्द
बरेली में अफसर पर भड़कीं मेनका गांधी
3
फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, फूलपुर से मनीष मिश्रा और गोरखपुर से सुरहिता को मैदान में उतारा
यूपी में कांग्रेस ने घोषित किए लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी
4
लखनऊ में तीन दिन से दहशत फैलाने वाले तेंदुए को एसएचओ ने मारी गोली, तेंदुए को जिंदा नहीं पकड़ पाई रेस्क्यू टीम, आईजी ने पुलिस को दिया 50 हजार का इनाम
लखनऊ में पुलिसवाले ने तेंदुए को मारी गोली
5
दारुल उलूम देवबंद से जारी हुआ नया फतवा, शादी समारोह और जलसों में गैर मर्द से चूड़ियां पहनना और साथ में भोजन करना इस्लाम के खिलाफ
‘औरतों और मर्दों का एक साथ खाना नाजायज’
6
लखनऊ में लाइन में लगकर नहीं लेना पड़ेगा जनरल क्लास का रेल टिकट, मोबाइल एप से अब हो सकेगा टिकट बुक, गोरखपुर, वाराणसी, मंडुवाडीह और छपरा स्टेशनों पर भी सुविधा
लखनऊ: रेल टिकट के लिए लंबी लाइन से छुटकारा
7
नीरव मोदी के बाद रोटोमैक कंपनी का मालिक पांच बैंकों को 500 करोड़ का पलीता लगाकर लापता, यूपी के कानपुर में हुआ महा घोटाला
कानपुर में 500 करोड़ का बैंकिंग घोटाला
8
पीएनबी घोटाले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप, कांग्रेस ने पीएम को घेरा तो बीजेपी ने कहा यूपीए शासन में हुआ घोटाला, हमने लिया तेजी से एक्शन
पीएनबी घोटाले पर बीजेपी और काग्रेस में जुबानी जंग
9
भूकंप के तेज झटकों से हिला मैक्सिको का वहाका राज्य, भूकंप की तीव्रता 7.5, 10 लाख घरों में छाया अंधेरा
भूकंप से थर्राया मैंक्सिको
10
वन डे में सफाए के बाद टी ट्वेंटी की बारी, जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के सफाए के लिए उतरेंगे भारतीय शेर
T-20 में करो सफाया