ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
योगी सरकार ने पेश किया उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ा बजट, 4 लाख 28 हजार 384.52 करोड़ रुपये होंगे साल 2018-19 में खर्च, पिछले बजट से 11.4 फीसदी ज्यादा
यूपी को मिले 4, 28, 384.52 करोड़
2
बजट पेश करने के बाद सीएम योगी का ऐलान, शिक्षा के क्षेत्र में 1,37,000 और पुलिस विभाग में होंगी 1,62,000 भर्तियां, कहा- तीन साल में 20 लाख युवाओं को देंगे नौकरी और रोजगार
यूपी में होंगी नौकरियां ही नौकरियां!
3
यूपी को मिले अभी तक के सबसे बड़े बजट को सपा ने बताया दिशाहीन, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा- जनता को झुनझुना थमाने जैसा, विपक्ष ने ये दी प्रतिक्रिया
बजट को लेकर सपा ने किया सरकार पर हमला
4
पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाने वाले नीरव-मेहुल के 35 ठिकानों पर छापेमारी, 549 करोड़ के हीरे-सोना जब्त, नीरव की 500 करोड़ की सम्पत्ति पहले ही जब्त कर चुकी थी ईडी
नीरव-मेहुल के 549 करोड़ के हीरे-सोना जब्त
5
बदांयू में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रॉली में जोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत, 11 घायल
बदांयू में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत
6
लखनऊ में लाइन में लगकर नहीं लेना पड़ेगा जनरल क्लास का रेल टिकट, मोबाइल एप से कर सकते हैं टिकट बुक, गोरखपुर, वाराणसी, मंडुवाडीह व छपरा रेलवे स्टेशनों पर भी सुविधा
लखनऊ: रेल टिकेट के लिए लंबी लाइन से छुटकारा
7
आगरा में बैंक आफ बड़ौदा में लूट की कोशिश, बैंक की बिल्डिंग में पीछे से दिवार तोड़कर घुसे चोर,
कैश की सेफ तोड़ने में रहे नाकामयाब, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
आगरा: बैंक आफ बड़ौदा में सेंध की कोशिश
8
‘आप’ के पूर्व नेता मयंक गांधी ने लिखी किताब 'आप एंड डाउन', ‘आप’ के बदलने की है कहानी, दिल्ली में योगेन्द्र यादव ने किया किताब का विमोचन
‘आप’ के बदलने की कहानी 'आप एंड डाउन'
9
भारत ने द. अफ्रीका को छठे वनडे में आठ विकेट से हराया, सीरीज पर किया 5-1 से कब्जा, विराट ने जड़ा शतक, अब 18 फरवरी से शुरू होगी टी-20 सीरीज
5-1 से सीरीज पर भारत का कब्जा
10
कंगना रनौत और रितिक रोशन के विवाद में नया मोड़, रितिक के एक्स मैनेजर अंजलि अथा को कंगना ने बनाया अपना मैनेजर
रितिक के मैनेजर को कंगना ने दी नौकरी