ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
अलीगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इंस्पेक्टर को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, गोवंश के अवशेष मिलने से हुआ विवाद
अलीगढ़: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को पीटा
2
पांच जिलों में मुफ्त मेथेनाल कुक स्टोव बांटेगी योगी सरकार, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, और गाजिपुर के 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
20 हजार परिवारों को कुक स्टोव देगी योगी सरकार
3
यूपी में अब और मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, अगले चार सालों में बनाए जाएंगे आठ मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की 24 मेडिकल कॉलेजों की सूची
यूपी: अगले चार साल में बनेंगे आठ मेडिकल कॉलेज
4
यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन हुआ जोरदार हंगामा, विपक्ष ने लगाए राज्यपाल वापस जाओ के नारे, फेंके कागज के गोले, आलू की माला पहनकर सदन पहुंचे थे सपाई
यूपी विधानसभा के पहले दिन हंगामा
5
प्यार में पड़े लड़के ने सरकारी नौकरी के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, मेरठ के काजमाबाद गांव की घटना, आरोप बेटा गिरफ्तार
मेरठ: बेटे ने नौकरी के लिए किया पिता का कत्ल
6
यूपी में बढ़ रही है तेंदुए के हमले की घटनाए, खेत में गन्ना छील रही युवती को तेंदुए ने बनाया निवाला, तो चिनहट में किया युवक पर हमला
लखनऊ में तेंदुए का आतंक, युवती को बनाया निवाला
7
कानपुर में ढाई साल की बच्ची की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, रेप की जताई जा रही है आशंका, वहीं बुलंदशहर में कक्षा दो की छात्रा से छेड़छाड़
कानपुर और बुलंदशहर में ‘वहशीपन’
8
मथुरा के जिला अस्पताल महिला मरीज के साथ मारपीट, महिला ने भी अस्पताल प्रशासन कर्मी पर किया हमला, अस्पताल से फरार हुई महिला
मथुरा के जिला अस्पताल में महिला से मारपीट
9
लखनऊ के कैसरबाग में सामने आया तीन तलाक का मामला, आरोपी ने धोखे से किया दूसरा निकाह, राज खुलने पर पहली पत्नी को दिया फोन पर तलाक, केस दर्ज
लखनऊ में फोन से दिया तलाक
10
और
दुनियाभर के 50 देशों में दिखेगी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति, नहीं दी फिल्म को NOC
पाकिस्तान को ‘पैडमैन’ से दिक्कत