ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
उन्नाव में झोलाछाप डॉक्टर की वजह से करीब 50 लोगों में फैला एचआईवी संक्रमण, एक ही सिरिंज से सभी को लगाया इंजेक्शन
उन्नाव के ‘झोलाछाप’ ने 50 को किया HIV संक्रमित
2
यूपी में मंगलवार से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 66 लाख छात्रों के साथ 200 से ज्यादा कैदी भी दे रहे हैं परीक्षा
CCTV और संगीनों के साए में यूपी बोर्ड
3
21 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी इन्वेस्टर्स समिट से पहले राजधानी लखनऊ को खूबसूरत बनाने की कवायद तेज, सूत्रों के मुताबिक दस एनआरआईयों को मिलेगा यूपी अप्रवासी भारतीय रत्न अवार्ड
UP इन्वेस्टर्स समिट के रंग में रंगा लखनऊ
4
कासगंज हिंसा को सोशल मीडिया पर भड़कानेवाले ग्रुप एडमिन के साथ अन्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद
कासगंज हिंसा मामला : दो और गिरफ्तार
5
मोबाइल बदलने को लेकर अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच के लोगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया
अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच की गुंडागर्दी
6
सहारनपुर के रहने वाले BSF जवान का वीडियो वायरल, परिवार की सुरक्षा में हथियार उठाने की दी चेतावनी, पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
BSF जवान ने हथियार उठाने की दी धमकी
7
श्रीनगर के अस्पताल में आतंकियों का हमला, पाकिस्तानी आतंकी नावेद को छुड़ाया, हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद
आतंकियों ने हमला कर छुड़ाया अपना साथी
8
कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मुंह की खाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जाधव पर मढ़े झूठे आरोप, नए मुकदमों में फंसाया
कुलभूषण पर पाकिस्तान ने मढ़े नए आरोप
9
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, मंगलवार को 561 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 1200 अंकों की गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
BSE-NSE में त्राहि-त्राहि
10
और, ह्रितिक रोशन की नई फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग वाराणसी में शुरू, चहेते स्टार को देखने के लिए रामनगर किले पर उमड़ी फैन्स की भीड़
‘सुपर 30’ की शूटिंग वाराणसी में शुरू