ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
सेंसेक्स करीब 1300 और निफ्टी 300 अंक नीचे लुढ़का, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, अमेरिकी बाजार में गिरावट की वजह से पड़ा असर
शेयर बाजार में हाहाकार, 5 लाख करोड़ स्वाहा
2
उन्नाव में झोलाछाप डॉक्टर की वजह से 21 लोगों में फैला एचआईवी संक्रमण, एक ही सिरिंज से सभी को दिया इंजेक्शन
झोलाछाप डॉक्टर ने दिया 21 लोगों को HIV वायरस
3
दिल्ली पुलिस ने 10 दिन पहले अगवा किए गए नर्सरी के छात्र को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया, एनकाउंटर में एक अपराधी मारा गया, दो गिरफ्तार
दिल्ली में किडनैपर्स का एनकाउंटर, बच्चे को कराया रिहा
4
दिल्ली में रोडरेज के चलते एक कांग्रेस नेता की हत्या, विनोद मेहरा को भलस्वा फ्लाइवर पर गोली मारकर आरोपी फरार
दिल्ली रोडरेज में गई कांग्रेस नेता की जान
5
मध्य प्रदेश के धार जिले में मंदिर के अंदर 23 वर्षीय कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप, युवती ने सूझबूझ दिखाकर घंटो में ही तीनों आरोपियों को करवाया गिरफ्तार
एमपी में छात्रा के साथ मंदिर में बलात्कार
6
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन पर बोले डिप्टी आर्मी चीफ, कहा- पाकिस्तान को दे रहे माकूल जवाब
“पाकिस्तान को दे रहे माकूल जवाब”
7
अंतर्राष्ट्रीय आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टमाइंड हाफिस सईद ने पाकिस्तान सरकार को दी धमकी, कहा- 'दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ'
हाफिस सईद ने दी पाक सरकार को धमकी
8
मालदीव में इमरजेंसी का एलान, SC जज समेत कई गिरफ्तार, संसद पर सेना का कब्जा
मालदीव की संसद पर सेना
9
‘पद्मावत’ के बाद अब कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्विन ऑफ झंसी’ पर बवाल, राजपूत करणी सेना की तर्ज पर सर्व ब्राह्मण महासभा कर रही है विरोध
पद्मावत के बाद मणिकर्णिका पर बवाल
10
फोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारतीय खेल जगत यंग अचीवर्स की लिस्ट, 30 साल से कम उम्र के 30 खिलाड़ियों में क्रिकेटर जसप्रीम बुमाह और हरमनप्रीत कौर के साथ हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया भी शामिल
फोर्ब्स लिस्ट में बुमराह-हरमनप्रीत