ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
देश के कई शहरों में अराजकता,उपद्रव और हिंसा के बीच कड़े पहरे में ‘पद्मावत’ पर्दे पर उतरी, विरोधी सड़कों पर कर रहे नारेबाजी तो सरकारें दिख रहीं लाचार
कड़े पहरे में ‘पद्मावत’ रिलीज
2.
महादायी नदी के जल विवाद पर राजनीति, केन्द्र की बेरूखी से खफा कर्नाटक के किसानों का राज्यव्यापी बंद, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक दौरे पर तो 10 फरवरी को राहुल गांधी आ रहे
बंद के बीच अमित शाह कर्नाटक दौरे पर
3.
दिल्ली में पेट्रोल चोरी का जोरदार धमाके के साथ खुलासा, खाली प्लॉट में खोदी गई 150 फीट लंबी सुरंग बनाकर पास से गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से की जा रहा था पेट्रोल चोरी
दिल्ली में 150 फुट लंबी सुरंग से पेट्रोल चोरी
4.
दिल्ली में अपहरण की सनसनीखेज वारदात, दिलशाद गार्डन में बदमाशों ने स्कूल वैन ड्राइवर को गोली मार बच्चे को किया अगवा
दिल्ली में स्कूल वैन से बच्चे का अपहरण
5.
हरियाणा में धारा 144 के बावजूद फरीदाबाद के बैंक सेवा केन्द्र में बंदूक की नोंक पर लूट, बदमाश तीन लाख लूटकर हुए फरार , पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
फरीदाबाद में बंदूक की नोंक पर लूट
6.
गोंडा में पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, रेप पीड़िता और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर ठोंका पांच हजार रुपये का जुर्माना
गोंडा में पंचायत ने रेप पीड़िता का बहिष्कार किया
7.
यूपी में सिर्फ चार दिन में पुलिस निबटाएगी पासपोर्ट सत्यापन का काम, विदेश मंत्रालय एम-पासपोर्ट पुलिस एप से कराएंगे सत्यापन, 15 जिलों में खुलेंगे डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र
M-PASSPORT से चार दिन में बनेगा पासपोर्ट!
8.
गुरुवार को दिल्ली में आसियान-भारत वार्ता की शिखर बैठक, पीएम मोदी की आसियान देशों के प्रमुखों से मुलाकात, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में हैं आसियान देश मेहमान
दिल्ली में भारत- आसियान शिखर बैठक शुरू
9.
अमेरिका में इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने वाले पूर्व डॉक्टर को 175 साल की जेल, जिमनास्टिक से जुड़े लैरी नासर पर है 150 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण का आरोप
यौन शोषण करने वाले डॉक्टर को 175 साल की जेल
10.
31 जनवरी की रात चांद बिखेरेगा अपने कई रंग, आसमां में दिखेगा सुपर ब्लू ब्लड मून, साल 1982 में दिखा था एशिया में सुपर ब्लू ब्लड मून
31 को दिखेगा सुपर ब्लू ब्लड मून