ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
सेंसर बोर्ड से मंजूरी के बावजूद चार राज्यों में बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म ‘पद्मावत’ के निर्माता, गुरुवार को होगी अहम सुनवाई, 25 जनवरी को रिलीज हो रही है पद्मावत
चार राज्यों में बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ‘पद्मावत’
2.
वीकएंड पर बांके बिहारी के दर्शन का बना रहे हैं प्रोग्राम तो हो जाएं होशियार, 20 जनवरी की सुबह से 22 की रात तक वृंदावन में बाहरी वाहनं पर नो एंट्री, 24 जनवरी की शाम से 26 जनवरी की रात तक भी रहेगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वाहनों की नो एंट्री
3.
नोटबंदी के बाद भी पुरानी करेंसी को बदलने का खेल जारी, कानपुर में एनआईए और पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में एक होटल से बरामद हुई करोड़ों रुपये की पुरानी करेंसी ने उड़ाए सभी के होश, एक बिल्डर समेत कई गिरफ्तार
कानपुर में करोड़ों रुपये के पुराने नोट बरामद
4.
यूपी की शिक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव, योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब यूपी के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में लगेंगी डिजिटल क्लास
यूपी के स्कूल-कॉलेजों में लगेंगी डिजिटल क्लास
5.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने जारी की नए सैटेलाइट कार्टोसेट-2 की पहली तस्वीर, शानदार तस्वीर में दिख रहा मध्य प्रदेश का इंदौर स्टेडियम
‘कार्टोसेट- 2’ की पहली तस्वीर में इंदौर स्टेडियम
6.
पाकिस्तान ने बदला आतंकी हाफिज पर पैंतरा, प्रधानमंत्री अब्बासी ने हाफिज को कहा साहब, बोले नहीं है देश में कोई केस दर्ज
आतंकी हाफिज के बचाव में पाकिस्तानी पीएम
7.
भारत और इजराइल की दोस्ती से घबराया पाकिस्तान, विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, भारत-इजराइल ने हड़पी हैं मुसलमानों की जमीन, हम कर सकते हैं दोनों देशों का मुकाबला
भारत-इजराइल गठजोड़ से चिढ़ा पाकिस्तान
8
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का स्वागत, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ ‘दोस्ती’ का रोड शो
अहमदाबाद में ‘दोस्ती’ का रोड शो
9
दिल्ली के जहांगीरी पुरी में घर के बड़े बच्चे ने सुनाई मां और छोटे भाई के कत्ल की कहानी, बोला, पापा ने की थी मां-बेटे की हत्या, पहले भी अकसर मारा करते थे पापा
दिल्ली में बेटे ने सुनाई हत्यारे बाप की कहानी
10.
और, देखिए देश में समंदर पर बने पहले रेल पुल की पूरी कहानी, रामेश्वरम तक जाने वाली ट्रेन से दिखते हैं अद्भुत नजारे
समंदर के बीच रेल