ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
महाराष्ट्र में रहा हादसों का दिन, ओएनजीसी कर्मचारियों को ले जा रहा पवनहंस हेलीकॉप्टर समंदर में हुआ क्रैश, चार शव बरामद, दहाणू में समंदर में पलटी बच्चों से भरी नाव, दो की मौत
महाराष्ट्र में हादसों का दिन
2
लखनऊ के आलू कांड पर बोली यूपी पुलिस, सीएम के खिलाफ रची गई साजिश, समाजवादी पार्टी के दो लोग गिरफ्तार, विधानसभा और सीएम आवास के बाहर फेंके गए थे आलू
लखनऊ आलू कांड में दो गिरफ्तार
3
आलू कांड में समाजवादी पार्टी का नाम आने पर बोले अखिलेश, आलू फेंकने वालों ने अच्छा किया, खराब आलू प्रशासन को उपहार में देंगे
आलू कांड को लेकर अखिलेश का जवाब
4
नोएडा के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पतला का नाम बदलने से दलितों में रोष, प्रदर्शन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम
नोएडा में अस्पताल का नाम बदलने पर हंगामा
5
बागपत में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को हिंदू संगठनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पंजाब से भागकर लव मैरिज करने पहुंचा था जोड़ा, युवक पर पंजाब पुलिस में दर्ज है मामला
बागपत में युवक पर लव जेहाद का आरोप
6
लखनऊ के एक होटल के बेसमेंट में मिले चार शव, दम घुटने से चारों मजदूरों की हुई मौत, होटल में इलेक्ट्रीशियन,प्लंबर का करते थे काम
दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
7
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या, फ्लैट में गोलियों से छलनी मिला शव,पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा में मुक्केबाज की हत्या
8
व्यापारी को जेल भेजने पर आगरा पुलिस, बीजेपी सांसद और विधायकों ने घेरा एसएसपी ऑफिस
आगरा में BJP सांसद और विधायकों का प्रदर्शन
9
बागपत से लापता आठ साल के बच्चे का शव हिंडन नदी से बरामद, हत्या कर नदी में फेंका गई लाश, आट दिन से लापता था बच्चा
बागपत से लापता बच्चे का हिंडन में मिला शव
10
52 साल के मिलिंद सोमन ने भरी 18 साल की अंकिता से शादी पर हामी, मीडिया के सामने माना इसी साल बंधेंगे शादी के बंधन में
गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद लेगें सात फेरे