ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
जोर-शोर से जारी है योगी सरकार का ‘मिशन भगवाकरण’, प्रदेश की सरकारी इमारतों और बसों के बाद लखनऊ के हज हाउस पर भी चढ़ाया गया केसरिया रंग
लखनऊ का हज हाउस हुआ केसरिया
2
बरेली में भूख की वजह से 42 वर्षीय शख्स की मौत, तीन दिन से नहीं नसीब हुआ था अन्न का एक भी दाना
बरेली में भुखमरी से मौत
3
लखनऊ में प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले, घरवालों को रिश्ता नामंजूर होने की वजह से उठाया ये कदम
लखनऊ में ‘इश्कजादों’ ने मौत को लगाया गले
4
मेरठ के मवाना में विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप, धर्म परिवर्तन की कोशिश, 15 दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
मेरठ में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप
5
आगरा में बैंक मैनेजर के बेटे ने शौक पूरे करने के लिए बनाया लुटेरों का गैंग, ताबड़तोड़ लूट और छीना-झपटी की वारदातों को दिया अंजाम, पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार
आगरा में बैंक मैनेजर का बेटा निकला लुटेरा
6
कानपुर में महापौर ने गैर भाजपाई पार्षदों को दी दो-टूक चेतावनी, कहा- किसी से भी हाथ, पैर और जुबान से लड़ने में सक्षम
कानपुर की रिवॉलवर चाची के तेवर
7
फिरोजाबाद के जसराना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी रामवीर यादव को गुरुवार को जमानत नहीं मिल सकी, जेल में ही कटी रात
मुलायम के समधी की रात हुई काली
8
इटावा में पिता की पिटाई से परेशान बेटे ने थाने में की शिकायत, बच्चे ने कहा बाबा से बाहर जाने को पूछा तो कर दी पिटाई
इटावा में बेटे ने की बाप से बगावत
9
श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की हालत दयनीय, घुटने की चोट की वजह से लेना पड़ रहा है बैसाखी का सहारा
बैसाखी के सहारे जयसूर्या
10
पैडमैन की रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, फिल्म केसरी के लिए एंग्री यंग मैन अवतार में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार का ‘केसरी’ अवतार