ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में जयराम ठाकुर की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी, साथ में 11 मंत्री भी लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
जयराम ठाकुर की हुई ताजपोशी
2.
‘योगीराज’ में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ केस को वापस लेने का गोररखपुर जिलाधिकारी को आदेश, 1995 के निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर
‘योगी राज’ में सीएम योगी को राहत
3.
केन्द्र के तीन तलाक को आपराधिक घोषित करने वाले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बाद विपक्ष ने भी कानून में सजा के प्रावधानों का किया विरोध
तीन तलाक के मामलों में ‘सजा’ के विरोध में विपक्ष
4.
कुलभूषण जाधव के परिवार संग हुई बदसलूकी पर भारत ने जताया ऐतराज तो पाकिस्तान बोला, जाधव की पत्नी के जूतियों में थी कुछ संदिग्ध चीज, होगी जांच
पाकिस्तान का ‘जूतियों’ पर हैरानी वाला जवाब
5.
भोपाल में दृष्टिहीन छात्रों ने नौकरी पाने की खातिर शुरू किया जलसत्याग्रह, पिछले एक हफ्ते से जल सत्याग्रह कर रहे ये दृष्टिहीन नौजवान
भोपाल में दृष्टिहीन छात्रों का जलसत्याग्रह
6.
डोमिनिक गणराज्य में देसी शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं, मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान पी थी सभी ने शराब
डोमिनिक गणराज्य में देसी शराब का कहर
7.
भारतीय आसमान में पहली बार उड़ेगा ‘मेड इन इंडिया’ विमान, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया 19 सीट के डॉर्नियर-228 विमान का सफल परीक्षण
पहली बार उड़ान भरेगा स्वदेशी यात्री विमान
8.
पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ 15 दिसंबर को जम्मू से भारत भ्रमण पर निकला दिव्यांग भावेश, छह महीने में है
18000 किलोमीटर घूमने का लक्ष्य
पर्यावरण बचाने के लिए दिव्यांग का अभियान
9.
आतंक से लड़ रहे कश्मीर की खान से निकला नायाब हीरा, अंजुम बशीर खान बने कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अव्वल, बने घाटी के युवाओं के लिए रोल मॉडल
‘अंजुम’ बने कश्मीरी युवाओं के रोल मॉडल
10.
मुंबई में ‘विरुष्का’ के रिसेप्शन में पहुंचे कई नामचीन सितारे, बिग बी,शाहरुख और धोनी नजर आए तो ग्लैमरस अंदाज में दिखीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल
मुंबई में ‘विरुष्का’ का ग्रैंड रिसेप्शन