ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, फायरिंग में मेजर समेत 4 शहीद, एक जवान अमृतसर, दूसरा बठिंडा का, साल भर में पाकिस्तान ने 881 बार किया सीजफायर उल्लंघन
LOC पर पाक ने की फिर नापाक हरकत
2.
संसद में पेश होने वाले ट्रिपल तलाक बिल से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपात बैठक, 51 सदस्यों की वर्किग कमेटी में पहुंचे ओवैसी बोले, सरकार ने संगठन से नहीं ली तीन तलाक पर राय
तीन तलाक बिल से पहले AIMPLB की बैठक
3.
उत्तराखंड में पीएमओ से आई फेक कॉल पर बैठाई गई जांच, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को की गई थी PMO से फेक कॉल, कांग्रेस की मांग, कॉलर का नाम किया जाए सार्वजनिक
सीएम रावत को मिली फर्जी कॉल पर जांच
4.
उत्तराखंड में एड्स के मामलों में इजाफे के बीच हरिद्वार जिला जेल से भी चौंकाने वाली खबर, एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने कही16 कैदियों के एचआईवी संक्रमित की बात, स्पेशल देखरेख में किया जा रहा इलाज
हरिद्वार जेल में 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
5.
मुंबई के ठाणे में चलती कार में युवती से लूटपाट के बाद सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कैब ड्राइवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया
मुंबई में कैब में युवती की अस्मत लूटी
6.
यूपी और कोरिया के बीच पर्यटन और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू साइन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोरियन डेलिगेट्स के साथ किया समझौता
यूपी - कोरिया का विकास पर एमओयू
7.
मिस्र में भयंकर सड़क हादसा, बेनी सुएफ शहर में कार की बस से भिड़ंत, 14 लोगों की मौत, कई घायल
मिस्र में कार की बस से टक्कर
8.
फिलीपींस के शहर डेवाओ में चार मंजिला शॉपिंग मॉल में आग का तांडव, 37 लोगों की मौत की आशंका, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
फिलीपींस के मॉल में आग लगने से 37 की मौत
9.
दिक्कतों के पहाड़ को तोड़ते हुए कैसे अपनी जिंदगी को बेहतर किया पल्लवी ने, अमर उजाला टीवी पर देखिए पश्चिम बंगाल की पहली ट्रांसजेंडर ड्राइवर पल्लवी चतुर्वेदी की कहानी
AUTV पर ट्रांसजेंडर पल्लवी की संघर्षपूर्ण दास्तां
10.
साल के आखिरी हफ्ते टाइगर की दहाड़, साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बनीं टाइगर जिंदा है, पहले ही दिन फिल्म ने कमाए 33.75 करोड़ रुपये
5 साल बाद भी ‘टाइगर’ का क्रेज बरकरार