ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co
1
इलाहाबाद के करछना में पूरे गांव ने मिलकर रुकवा दिया एक अधिकारी का तबादला, अमर उजाला टीवी पर देखिए अफसर राजा की पूरी कहानी
यूपी के अफसर राजा की कहानी
2
यूपी में अब अपराधियों की खैर नहीं, योगी सरकार ने मकोका की तर्ज पर यूपीकोका को दी मंजूरी, यूपीकोका मामले के लिए बनाई जाएंगी स्पेशल अदालतें
यूपी में अपराधियों पर चलेगा यूपीकोका का चाबुक
3
अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए ली जमीन वापस मांग रहे किसान, प्रदर्शन जारी रखने की दी धमकी
अमेठी में राहुल के खिलाफ प्रदर्शन
4
शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने को लेकर आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शनकारियों का समर्थन
मानदेय बढ़ोत्तरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर
5
आगरा में जाम खुलवाने को लेकर चार लोगों ने इंस्पेक्टर की की पिटाई, चारो आरोपी फरार, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
आगरा में इंस्पेक्टर की पिटाई
6
फिक्की के 90 साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धि, कहा पिछले तीन साल में विदेशी निवेश में 70 फीसदी का ईजाफा, सुरक्षित है बैंक में देश का पैसा
'बैंक में सुरक्षित है देश का पैसा'
7कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा राहुल का इंटव्यूह दिखाने वाले चैनल्स को धमका रहा पीएमओ
कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा आरोप
8
संसद हमले की 16वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, जुबानी जंग के बाद मिले मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी, सोनिया और राहुल गांधी भी रहे मौजूद
मोदी-मनमोहन आए आमने- सामने
9
एनजीटी ने अमरनाथ यात्रा पर मंत्रोच्चार और जयकारों पर लगाई रोक, बीजेपी ने बताया एंटी हिंदू ऐजेंडा
भोले बाबा के जयकारों पर पाबंदी
10
मोहाली वनडे में रोहित शर्मा के बल्ले से बरसे रिकॉर्ड, बनाया तीसरा दोहरा शतक, दर्शक दीर्घा में बैठी पत्नी की आंखों से अनोखे एनीवर्सरी गिफ्ट पर छलके खुशी के आंसू
बल्ले से बरसे रन और आंखों से आंसू