ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co
1
ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस में बेटे ने कबूली मां और बहन की हत्या की बात, मां की डांट से नाराज होकर हत्याकांड को दिया अंजाम
बेटा ही निकला मां और बहन का हत्यारा
2
सहारनपुर में बम धमाकों की झूठी सूचना देने वाला बदमाश गिरफ्तार, एटीएस और एनआईए को फैक्स भेजकर देशभर में 145 बम धमाकों की दी थी धमकी
बम धमाकों की धमकी देने वाला गिरफ्तार
3
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर पर एसडीएम की छापेमारी, रेड के दौरान दफ्तर में मिले दलाल, आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद
एआरटीओ दफ्तर में छापेमारी
4
मुरादाबाद में नकली करंसी छापने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, आरोपियों के पास से प्रिंटिंग का सामान और हथियार बरामद
छाप रहे थे नकली करंसी, पुलिस ने धर दबोचा
5
गाजियाबाद में पेस्टीसाइट के गोदाम में लगी भीषण आग, रिहायशी बिल्डिंग में था गोदाम, आग में फंसे तीन परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया
गोदाम में लगी भीषण आग
6
येरूशलम पर अमेरिकी एक्शन का आगरा में भी विरोध, सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने भारत सरकार से मामले में दखल देने की की मांग
अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर मुसलमान
7
गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, ईवीएम की निष्पक्षता पर उठे सवाल, इलेक्शन कमीशन ने खारिज किया दावा
गुजरात में पहले दौर का मतदान खत्म
8
शहीद नीलेश धाकड़ की मौत के बाद मंगेतर ने फांसी लगाकर दी जान, 28 अप्रैल को होनी थी शादी
जुदाई के गम में मौत को लगाया गले
9श्रीलंका को पछाड़ने के लिए टीम इंडिया ने जमकर की नेट प्रैक्टिस, रविवार को श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
श्रीलंकाई शेरों के शिकार की तैयारी
10
आजाद भारत की पहली तस्वीर खींचने वाली मशहूर फोटोग्राफर होमी व्यारवाला को दी गूगल ने अपना डूडल बनाकर श्रद्धांजलि,
‘होमी’ को गूगल ने बनाया ‘डूडल’