ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बीएसपी प्रत्याशी के समर्थकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 150 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लखीमपुर खीरी में कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस में लगे पाकिस्तान समर्थित नारे
यूपी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
2
RSS कार्यकर्ता के मर्डर मामले में गाजियाबाद में बदमाश को पकड़ने गई NIA की टीम पर गोलीबारी, एक सिपाही को लगी गोली
गाजियाबाद में NIA टीम पर गोलीबारी
3
लखनऊ मे ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम, पटरियों को स्लीपर से जोड़ने वाली 308 क्लिपें मिलीं गायब
लखनऊ में ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम
4
हमीरपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर में युवती के साथ गैंगरेप
5
फैजाबाद के जौनपुर में एसडीएम की गाड़ी से बड़ा हादसा, बाइक से जा रहे दंपत्ति और बच्ची को रौंदा, पिता-पुत्री की मौत
फैजाबाद में एसडीएम ने बाप-बेटी को कुचला
6
आजम की भैंसों के बाद अब सीतापुर में बीजेपी एमएलए की भैंसें चोरी, यूपी पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित कर शुरू की तलाश
यूपी पुलिस का 'बफैलो टास्क'
7
मुरादाबाद में सड़क किनारे मिली यूपी पुलिस कॉन्सेटबल की लाश, पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मुरादाबाद में कॉन्सटेबल का मर्डर
8
यूपी में लगातार ऊपर जा रहा है प्रदूषण का स्तर, लखनऊ-आगरा-वाराणसी की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित, कानपुर में हानिकारक तत्व 10 गुना ज्यादा
यूपी की हवा सबसे जहरीली
9
प्रदेश में अब पिछड़े वर्ग के छात्रों को मेरिट के आधार पर मिलेगी छात्रवृति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने नियमों में किए बदलाव
वजीफे के लिए मेरिट का पैमाना
10
और शादी के बंधन में बंधी कॉमेडियन भारती सिंह, गोवा के मर्कुईस बीच रिजॉर्ट में हर्ष लिंबाचिया के साथ लिए सात फेरे, टीवी सितारों ने जमकर काटा हंगामा
भारती का 'हर्ष'