ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co
1
लुधियाना के आरएसएस नेता रविंद्र गुसाईं की हत्या के आरोपी यूपी के मोस्ट वांटेड मलूक को गिरफ्तार करने एनआईए, एसटीएफ और यूपी पुलिस पर गाजियाबाद के गांव में कातिलाना हमला, मेरठ के एक सिपाही को लगी गोली
गाजियाबाद में पुलिस व एनआईए पर कातिलाना हमला
2.
अजय देवगन की हीरोइन बनकर पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता ने की दो सौ करोड़ की ठगी, यूपी पुलिस ने तलाश में मारे कई जगहों पर छापे
अजय देवगन की हीरोइन बनकर ठग लिए 200 करोड़
3.
यूपी के गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने सस्ते स्मार्ट फोन 'फ्रीडम 251' की धांधली में दो लोगों को किया गिरफ्तार, रिंगिंग बेल्स के मैनेजर ने की थी शिकायत, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
'फ्रीडम 251' की धांधली में दो गिरफ्तार
4
लखनऊ में गैंगमैन की मुस्तैदी से टला बड़ा रेल हादसा, एक किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक से गायब थीं 308 पेंडल क्लिप्स, दो घंटे तक रुका रेल यातायात, जीएम ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ में रेल हादसे की बड़ी साजिश नाकाम
5.
यूपी रोडवेज बसों में रियायती किराया पाने के लिए अब दिव्यांगों को दिखाना होगा अपना आधार, बिना आधार नहीं मिलेगी यूपी रोडवेज में दिव्यांगों को किराए में छूट
यूपी रोडवेज में दिव्यांगों के लिए आधार जरूरी
6.
नोएडा के फूड पार्क के बाद यूपी में एक और बड़ा निवेश करना चाहते हैं योगगुरु रामदेव और बालकृष्ण, CM योगी से मुलाकात में जाहिर की इच्छा, लखनऊ में सीएम आवास पर हुई चर्चा
यूपी के स्मार्ट इनवेस्टर रामदेव
7
NIA ने बिहार के गोपालगंज से लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध एजेंट बेदार बख्त उर्फ धन्नु राजा को किया गिरफ्तार, लश्कर आतंकी अब्दुल नईम शेख को पनाह देने का शक
लश्कर आतंकी का साथी गिरफ्तार
8
सागरिका घाटगे से शादी के बाद कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे क्रिकेटर जहीर खान, मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की, 23 नवंबर को जहीर-सागरिका ने मुंबई में की थी रजिस्टर्ड मैरेज
जहीर खान ने की महालक्ष्मी मंदिर में पूजा!
9
स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर भारती सिंह ने गोवा में अपने ब्वॉय फ्रेंड हर्ष से रचाई शादी, शादी में तेजी संधू, राखी सावंत ने किया धमाल डांस, यूरोप में महीने भर लंबे हनीमून का है प्लान
भारती की शादी में राखी सावंत का नागिन डांस
10
दिल्ली में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल के 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलते रहने से मचा हड़कंप, श्रीलंका की हालत खराब देखकर विराट ने घोषित की भारत की पारी
10 खिलाड़ियों से खेलती रही श्रीलंका