ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
कर्नाटक के उडुपी में विश्व हिंदू परिषद की धर्मसंसद में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, अयोध्या में बनेगा सिर्फ राम मंदिर, कोई दूसरा ढांचा नहीं होगा खड़ा
‘अयोध्या में बनेगा सिर्फ राम मंदिर’
2
गुजरात के पोरबंदर में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी, कहा देश के सभी चोरों का पैसा नोटबंदी में बदल गया, संसद में जय शाह, राफेल और डोकलाम पर पूछूंगा सवाल
संसद में बीजेपी को घेरने के लिए राहुल तैयार
3
15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, तीन तलाक समेत कई अहम बिल होंगे पेश, केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
15 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र
4
चित्रकूट में पटरी से उतरी वास्को डि गामा- पटना एक्सप्रेस, 3 लोगों की मौत, 13 घायल, पटरी में दरार मानी जा रही है घटना की वजह
बेपटरी ट्रेन ने ली 3 की जान
5
जयपुर के नाहरगढ़ किले में लटकी मिली लाश से सकते में बॉलीवुड, आलिया भट्ट और जावेद अख्तर ने किया ट्वीट, शव के पास ही पत्थरों पर लिखा मिला फिल्म पद्मावती के खिलाफ संदेश
नाहरगढ़ कांड से सकते में बॉलीवुड
6
आगरा में पुलिस हिरासत में हिस्ट्रीशीटर की मौत पर बवाल, घरवालों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
आगरा में हिस्ट्रीशीटर की मौत पर बवाल
7
किराया बढ़ाना डीएमआरसी को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद रोजाना घटे तीन लाख यात्री, आरटीआई से हुआ खुलासा
किराया बढ़ने से घटे यात्री
8
मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की रिहाई से खफा अमेरिका, सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान से कहा करो गिरफ्तार
‘हाफिज को करो गिरफ्तार’
9
किसान चाची के नाम से मशहूर राजुकमारी देवी बनी महिलाओं के साथ पूरे समाज के लिए मिसाल,कभी साइकिल से अचार बेचकर शुरू किए सफर को पहुंचा चुकी हैं सात समंदर पार
‘अचार’ ने बनाया राजकुमारी को ‘किसान चाची’
10
ईला अरुण की फिल्म गौरू ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल, इला को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
चीन में इला अरुण को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड