ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
पहली बार देश में आयोजित साइबर स्पेस पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, कहा जनधन बैंक खातों, आधार और मोबाइल से कम हुआ भ्रष्टाचार
डिजिटल लेन-देन से कम हुआ भ्रष्टाचार: मोदी
2.
ओडिशा में बांग्ला अखबार के पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या के विरोध में अखबारों ने खाली छोड़े संपादकीय कॉलम, त्रिपुरा में एक कॉन्स्टेबल ने भौमिक की गोली मारकर हत्या की थी
त्रिपुरा में खाली रहे संपादकीय कॉलम
3.
असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा का अजीबोगरीब बयान, कहा, पूर्व में किए गुनाहों के कारण होती है कैंसर जैसी घातक बीमारियां, ये ईश्वर का न्याय है
असम के स्वास्थ्य मंत्री के कैंसर की वजह बताई पाप
4.
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद रिहा होते ही बोला,कश्मीर को कराऊंगा आजाद, लाहौर हाईकोर्ट ने सईद का खत्म किया नजरबंदी आदेश
रिहा होते ही हाफिज ने उगला जहर
5.
शिमला में सेना में तैनात कर्नल ने लगाया दोस्ती पर कलंक, घर में बुलाकर दोस्त की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुरू की छानबीन
शिमला में कर्नल ने किया दोस्त की बेटी से रेप
6.
रयान मर्डर केस में आरोपी बस कंडक्टर का जेल से रिहा होकर घर पहुंचने पर सनसनीखेज आरोप, कहा गुरुग्राम पुलिस ने जबरन कुबूल कराया गुनाह
गुरुग्राम पुलिस पर सनसनीखेज आरोप
7.
चेन्नई के कॉलेज में छात्रा की खुदकुशी के बाद साथी छात्रों ने की कॉलेज में आगजनी, परीक्षा में नकल के दौरान पकड़े जाने और टीचर्स से हुए अपमान से आहत कर ली थी खुदकुशी
छात्रा की खुदकुशी के बाद कॉलेज को लगाई आग
8.
अमर उजाला टीवी की खास पेशकश में देखिए गुजरात चुनाव में जीतने की सूरत में किस फॉर्मूले से कांग्रेस देगी पाटीदारों को आरक्षण
पाटीदारों को आरक्षण देने का कांग्रेसी फॉर्मूला
9.
मेरठ में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की नुपुर से शादी , घोड़ी की जगह बीएमडब्ल्यू से निकली भुवनेश्वर की बारात
भुवनेश्वर का नुपुर ने लपका कैच
10.
और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लोधा समिति की सिफारिशों को लेकर कहा, इससे नहीं हुआ बीसीसीआई को कोई फायदा, अन्तराष्ट्रीय मंच पर लग रहा बीसीसीआई की साख और पैसे पर बट्टा
‘बीसीसीआई ने खोई अपनी साख और पैसा’