ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
13 साल बाद मूडीज की रेटिंग से अपग्रेड हुई भारत की अर्थव्यवस्था... वित्तमंत्री जेटली ने थपथपाई सरकार की पीठ...
मूडीज की रेटिंग पर सरकार को वाह-वाही
2
मूडीज की रेटिंग से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल... सेंसेक्स पहुंचा 33,342 पर... डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ 69 पैसे मजबूत...
शेयर बाजार में जश्न और रुपया मजबूत
3
एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी और ट्रकों के आने पर लगी रोक हटाई... ईस्टर्न और वेस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेस वे निर्माण को भी दी मंजूरी...
दिल्ली-एनसीआर से NGT की पाबंदी हटी
4
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के फिर बिगड़े बोल... बोले, अजान की आवाज से तो नींद की गोली खाकर सोया खुदा भी उठ जाए...
अजान पर अब गिरिराज के बिगड़े बोल
5
मां की फरियाद पर पिघला फुटबॉलर से आतंकी बने माजिद खान का दिल... घाटी में किया सरेंडर... सेना-पुलिस ने कहा, मुख्य धारा में लौटा तो नहीं होगा मुकदमा...
फुटबॉलर से आतंकी बने माजिद का सरेंडर
6
यूपी में बच्चों की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए आगे आया बिल गेट्स फाउंडेशन, एक्यूट इंसेफलाइटिस को खत्म करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर बिल गेट्स ने साइन की MoU
यूपी के बच्चों को बचाने आए बिल गेट्स!
7
ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता शिव कुमार यादव की हत्या के बाद परिजनों का प्रदर्शन, शव के साथ किया चक्का जाम, उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद हटे समर्थक
बीजेपी नेता की हत्या पर बवाल
8
ITO मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार और दूसरी लड़की से छेड़खानी करनेवाला 25 साल का युवक गिरफ्तार... पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा...
ITO मेट्रो का शैतान गिरफ्तार
9
पद्मावती के आपत्तिजनक दृश्य हटाने की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट... यूपी और राजस्थान में जारी है फिल्म के खिलाफ धरना-प्रदर्शन...
‘पद्मावती’ की सुनवाई करेगा SC
10
और
वर्ल्ड टॉयलेट डे से पहले देखिए अमर उजाला की खास पेशकश... पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का देशवासियों पर कितना पड़ रहा असर
हैपी टॉयलेट डे!