ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
यूपी सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर और शिवपाल यादव के करीबी राजेश्वर के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, नोएडा, गाजियाबाद व एटा सहित 7 शहरों के 22 ठिकानों पर रेड
चीफ इंजीनियर के 22 ठिकानों पर छापा
2.
बीजेपी ने नहीं दिया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा को टिकट, झींझक नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए भरा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा
राष्ट्रपति कोविंद की बहू की बगावत
3.
टिकट कटने से लखीमपुर-खीरी में बागी हुईं बीजेपी नेता डॉ. इरा श्रीवास्तव, निरुपमा के प्रत्याशी चुने जाने के बावजूद भरा नामांकन, बोली पार्टी बताए मेरा अपराध
लखीपुर खीरी में भी बागी हुईं BJP नेता
4.
यूपी वेस्ट में फिर से दबंगों के हौसले बुलंद, मुरादाबाद के पॉश इलाके में वीडियो बनाने से मना करने पर हुई पेट्रोल कर्मचारी की जमकर धुनाई
मुरादाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद
5.
मेरठ में भी बदमाशों पर नहीं रहा पुलिस का खौफ, दिनदहाड़े मेन मार्केट में चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट ली ज्वैलरी शॉप
मेरठ में दिनदहाड़े लूट ली ज्वैलरी शॉप
6.
लखनऊ में नशे में धुत्त रईसजादों ने हाईटेंशन लाइन के खंभे में भिड़ा दी कार, कार पर गिरे बिजली के तार, बड़ा हादसा टला, चारों युवक पुलिस हिरासत में
लखनऊ के रईसजादों की रफ्तार
7.
मथुरा जिले में बरसाना का श्रीजी मंदिर बना बाबाओं का अखाड़ा, मारपीट और हाथापाई के बाद जमकर चली लाठियां, हंगामे में बाल बाल बचे भगवान
बरसाना में बाल बाल बचे 'भगवान'
8.
ग्रेटर नोएडा पुलिस और एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी कुलवीर को किया गिरफ्तार, कुख्यात कुलवीर पर 11 संगीन मुकदमे दर्ज
ग्रेनो में एक लाख का इनामी गिरफ्तार
9.
फर्रुखाबाद में सिखलाई रेजिमेंट सेंटर के 75वें स्थापना दिवस पर बोले एक्स आर्मी चीफ बिक्रम सिंह, सोशल मीडिया पर जवानों के वीडियोज गिराते हैं सेना का मनोबल
वाइरल वीडियो पर बोले एक्स आर्मी चीफ
10.
और, ऐश्वर्या की छोटी ड्रेस में तस्वीर लेने पर भड़के अभिषेक बच्चन, फोटोग्राफर के कैमरे से डिलीट कराईं तस्वीरें
जूनियर बी को गुस्सा इसलिए आता है