ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके में दो सम्प्रदायों के बीच खूनी झड़प... पथराव और फायरिंग... एक युवक की मौत, दस से ज्यादा घायल... डीएम, एसएसपी सहित पीएसी, आरएएफ और कई थानों की फोर्स मौके पर...
अलीगढ़ में दो सम्प्रदायों के बीच खूनी झड़प
2
मथुरा में एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला आया सामने.... विदेशी महिला ने बैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का लगाया आरोप... बैंक मैनेजर गिरफ्तार...
विदेशी महिला से रेप, बैंक मैनेजर गिरफ्तार
3
यूपी निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर में नहीं चली सीएम योगी की... सूत्रों के हवाले से खबर... शिवप्रताप शुक्ल के कैंडीडेट सीताराम जायसवाल मेयर प्रत्याशी घोषित...
गोरखपुर में योगी का कैंडिडेट कैंसल!
4
यूपी निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से सामने आया पार्षद का मेलो ड्रामा... देवी माता के मंदिर पहुंचकर दहाड़ा मार मारकर रोया...
चुनाव से पहले नेताओं की नौटंकी शुरू
5
आगरा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जैबुन खां नाम की महिला को दिया टिकट... ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करती हैं जैबुन...
ई रिक्शा चलानेवाली को AIMIM का टिकट
6
हिमाचल प्रदेश में चुनाव का पारा चढ़ा रहे पीएम मोदी... कांगड़ा की रैली में खुद को सरदार पटेल का चेला बताया... जनता से मांगा तीन-चौथानी वोट, बोले, हिमाचल से दीमक का सफाया कर दूंगा...
हिमाचल से ‘दीमक’ साफ कर दूंगा :
पीएम मोदी
7
बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर हुई भगदड़ पर राजनीति शुरू... सरकार ने कहा, 26 घाट पर पांच शिफ्ट में थे 500 पुलिसवाले... आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, सरकार हुई फेल...
बेगूसराय भगदड़ पर राजनीति शुरू
8
इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ में 1100 किलो खिचड़ी बनाकर भारत ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड... केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, साध्वी निरंजन ज्योति के साथ योगगुरु रामदेव ने लगाया खिचड़ी में तड़का...
1100 किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड
9
जल्दी ही आपके घर ड्रोन से पहुंचेगा ऑनलाइन शॉपिंग का सामाना... डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने भारत में होम डिलेवरी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के दिए संकेत...
अब ड्रोन से होगी होम डिलेवरी!
और
10
रेस थ्री की कनफर्म हुई डेट... प्रोडक्शन हाउस टिप्स ने ट्विटर हैंडल पर लिखा... नौ नवंबर से शुरू होगी शूटिंग... 2018 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी रेस थ्री...
भाईजान ने 2018 की ईद के लिए पेश की ‘रेस-3’