ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
यूपी शिया वक्फ बोर्ड ने फिर की अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत, अध्यक्ष वसीम रिजवी ने की श्री श्री से मुलाकात, कहा- रामजन्म भूमि पर अब कोई मस्जिद नहीं
‘रामजन्म भूमि पर अब कोई मस्जिद नहीं’
2.
एटीएस की इंफोरमेशन पर यूपी पुलिस जल्द ही देवबंद के सभी पासपोर्टधारकों का कर रही वेरिफिकेशन, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिलों में भी खंगाले जा रहे सारे पासपोर्ट
देवबंद के सभी पासपोर्ट धारकों के दस्तावेजों की जांच
3.
यूपी के रामपुर में भाई को सरेराह गोली मार बहन से सामूहिक दुष्कर्म, घायल भाई ने दी पुलिस को जानकारी तो हुए भाई-बहन अस्पताल में भर्ती
रामपुर में भाई के सामने बहन संग घिनौनी वारदात
4.
बस्ती में दो सगे भाईयों को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ गोली, दोनों भाई जिला अस्पताल में भर्ती,पुलिस दे रही हमलावरों की तलाश में दबिशें
बस्ती में बदमाशों की फायरिंग में दो भाई घायल
5.
मेरठ में हैवानियत की इंतेहा, घर के आंगन में सो रही 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ नशेड़ी शख्स ने किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
100 साल की बुजुर्ग महिला से रेप
6.
लखनऊ में आयोजित सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, कहा, सरदार पटेल के नाम पर लोहा इकट्ठा किया, उसका पता नहीं चला
अखिलेश का बीजेपी पर तंज
7.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल को बताया दूरदर्शी, अमर उजाला टीवी पर देखिए खास, गुजरात के वो 5 पटेल जिन्होंने बदल दी राजनीतिक दशा
गुजरात के पांच पटेल
8.
हिमाचल चुनाव में बीजेपी ने तमाम कोशिशों के बाद डाल दिए प्रेम कुमार धूमल के आगे हथियार, अमित शाह ने घोषित किया धूमल को सीएम उम्मीदवार
धूमल के आगे बीजेपी हुई धराशायी
9.
मुन्ना भाईयों के मामले में इस बार गाज गिरी एक आईपीएस अधिकारी पर, बीवी से करवा रहा था यूपीएससी में नकल
नकल करता पकड़ा गया आईपीएस अधिकारी
10.
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी करेंगी 1972 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सीता-गीता का सीक्वल
ड्रीम गर्ल फिर करेंगी फिल्म सीता-गीता का सीक्वल