ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
गुजरात के दाहोद में एक शख्स की मौत के बाद हिंसा, भीड़ ने लगाई थाने में आग, पुलिस ने मामला संभालने के लिए की फायरिंग
गुजरात में चुनाव से पहले हिंसा
2
शिवसेना के संजय राउत का बयान, राहुल गांधी भी कर सकते हैं देश का नेतृत्व, फीकी पड़ी देश में मोदी लहर
‘राहुल भी कर सकते हैं देश का नेतृत्व’
3
कानपुर में मिले आई लव यू पाकिस्तान लिखे गुब्बारे, पुलिस एक शख्स को हिरासत में ले पूछताछ में जुटी
कानपुर में मिले ‘आई लव यू पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे
4
मेरठ में गोलियों से भूनकर महिला की हत्या, महिला के परिवालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
मेरठ में महिला की हत्या
5
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में बच्चे के साथ हुआ यौन शोषण, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मेडिकल जांच में बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि
6
राजस्थान में बूंदी के जंगलों में लगी भीषण आग, एक बच्चे की हुई मौत, चार गांववाले भी बुरी तरह जले
जंगल की आग ने ली मासूम की जान
7
हिमाचल के कुल्लू और मंडी में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4, जान माल का कोई नुकसान नहीं
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
8
आरएसएस के हिस्ट्री विंग ने उठाई मांग, ताजमहल में बंद हो नमाज, पढ़ी जाए हनुमान चालीसा
RSS की मांग
9
विराट कोहली ने कमाई के मामले में मेसी को पछाड़ा, कमाई के मामले में फोर्ब्स मैगजीन में सातवें पायदान पर
मेसी से आगे निकले विराट
10
सुबह के अर्घ्य के साथ खत्म हुआ सूर्य की उपासना का महापर्व छठ, घाटों में लगी लोगों की भीड़
खत्म हुआ सूर्य की उपासना का पर्व