ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
अयोध्या में इतिहास की सबसे बड़ी और अनोखी दिवाली मनाई गई... पुष्पक विमान की जगह हेलीकॉप्टर से आए राम-सीता लक्ष्मण... सीएम योगी ने किया राजतिलक और उतारी आरती...
कलियुग में भी ‘पुष्पक’ से अयोध्या पहुंचे राम-सीता
2
त्रेता युग जैसी दिवाली मनाने के लिए सरयू घाट पर सीएम योगी ने जलाए करीब दो लाख दिए... हुआ लेजर शो, थाईलैंड और श्रीलंका से भी कलाकार ने दी प्रस्तुति... अयोध्या को योगी ने दी 350 करोड़ रुपयों की सौगात...
अयोध्या को योगी ने दिए 350 करोड़ रुपये
3
विदेशी पत्रकार माइकल हर्शमैन के बोफोर्स पर खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ... बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सीबीआई सामने लाकर रहेगी सच्चाई...
बोफोर्स केस में अब गिरा ‘हर्शमैन बम’
4
यूपी ईस्ट में देवरिया के बरहज से विधायक सुरेश तिवारी का बड़बोलापन... खुद को बताया सबसे बड़ा गुंडा... कहा, मेरे आगे कोई भी गुंडा नहीं...
बीजेपी MLA है सबसे बड़ा गुंडा
5
उत्तराखंड की राज्यमंत्री रेखा आर्य के पति पर धोखे से किडनी निकालने का आरोप... आरोप लगानेवाले व्यक्ति ने कहा उसे जान का है खतरा...
किडनी रैकेट से जुड़े राज्यमंत्री के तार?
6
दिवाली से पहले यूपी के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी... बस्ती रोडवेज पर पकड़ा गया साढ़े तीन क्विंटल नकली खोवा... आगरा में कई जगहों पर मिला मिलावटी तेल, पनीर और मिठाइयां...
दिवाली पर मिलावटखोरों से सावधान
7
आगरा में पटाखों के धुएं से दम घुटकर दो बच्चियों की मौत... पटाखा व्यापारी ने घर में ही लगा रखी थी दुकान... दुकान में आग लगने के बाद हुआ भयानक हादसा...
पटाखों के धुएं ने दो बच्चियों की जिंदगी छीनी
8
दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरे के निशान से भी चार गुना ऊपर... डीजल जनरेटर पर बैन... बदरपुर थर्मल पावर प्लांट बंद कराया गया... ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए ISBT के अंदर हॉर्न बजाने और चिल्लाने पर जुर्माना...
दिल्ली की हवा में जहर तैर रहा है
9
हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया ने बिग बॉस के लिए खुद को बताया था सपना चौधरी से बेहतर कंटेस्टेंट... सुहागरात गाने से हुई थी सुपरहिट... फेसबुक पर पहले मिली थी धमकी... गोली मारकर की गई हत्या...
हर्षिता को ‘सपनों’ ने मरवाया
10
और
48 घंटों की मेहनत से तैयार हुई पद्मावती की रंगोली को... 100 लोगों की भीड़ ने जय श्री राम के नारे के साथ किया बर्बाद... आर्टिस्ट करण ने संजयलीला भंसाली और रणवीर सेना को किया टैग...
हे राम, ये कैसी राम की भक्ति!
कलियुग में भी ‘पुष्पक’से अयोध्या पहुंचे राम-सीता, अयोध्या को योगी ने दी 350 करोड़ रुपयों की सौगात और बरहज से बीजेपी MLA ने कहा मैं हूं सबसे बड़ा गुंडा समेत यूपी और देश-दुनिया की बड़ी खबरें देखिए अमर उजाला टीवी के NEWS HOUR में दोपहर 01 बजे। अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर अमर उजाला टीवी देखने के लिए दिए गए लिंक पर
http://www.amarujalatv.com क्लिक करें।