ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी पीसीएस परीक्षाओं में धांधली के आरोप के बाद लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव, साक्षात्कार अब 200 के बजाय 100 अंको का होगा
यूपी पीसीएस परीक्षाओं में बड़ा बदलाव
2.
समाजवादी पार्टी की 55 राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, अखिलेश के पापा मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल का नाम नदारद
अखिलेश की टीम से पापा-चाचा गायब!
3
बीजेपी विधायक संगीत सोम के ताजमहल को कलंक बताने के विवाद पर मचा हंगामा, मामला तूल पकड़ते देख भारतीय जनता पार्टी ने कहा, ये उनका निजी बयान
संगीत सोम के बयान से बीजेपी का किनारा
4
लखनऊ के गोमतीनगर में रिहायशी इलाके में बेसमेंट खोदते वक्त हुआ बड़ा हादसा, दो मजदूर दबे, एक की मौत
अवैध निर्माण के दौरान मजदूर की मौत
5
लखनऊ कैंट इलाके में शराब ठेकेदार को गोली मारकर लूटे 50 हजार रुपये, घायल ठेकेदार की हालत नाजुक
लखनऊ में सरेआम चली गोली
6
सहारनपुर में ट्रैफिक चेंकिंग के दौरान युवकों और पुलिस के बीच हाथापाई, पुलिस ने तीनों युवकों को जमकर पीटा
सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस की गुंडई
7
कानपुर के नयागंज इलाके में सुपारी कारोबारी के दफ्तर से साढ़े पांच करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग की टीम कर रही है जांच
कानपुर में 5.5 करोड़ कैश बरामद
8
आरुषि तलवार की हत्या के आरोप में चार साल से जेल में बंद तलवार दंपत्ति रिहा, राजेश तलवार के भाई ने मीडिया से की सपोर्ट की अपील
राजेश तलवार के भाई की अपील
9
WWE में जगह पाने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं कविता देवी, WWE ने ट्वीट कर दी बधाई
लेडी खली की WWE में एंट्री
10
अनिल कुंबले के जन्मदिन पर अमर उजाला टीवी पर देखिए कुंबले का वो स्पेल जब जबड़ा टूटने के बाद भी पट्टी बांधकर जंबो ने की थी गेंदबाजी
अनिल कुंबले का जंबो स्पेल!